'एन पी एन लाइव'

Winter Diabetes Diet : सर्दी में शुगर कंट्रोल के लिए बदलें खानपान: गेहूं के बदले खाएं बाजरा और ज्वार

SHARE:

Winter Diabetes Diet: Eat Millets & Sorghum, Skip Wheat

निवेदिता झा, नई दिल्ली। Winter Diabetes Diet : जैसे ही सर्दी का मौसम आता है, डायबिटीज के मरीजों को खानपान के संबंध में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ठंड के दिनों में शरीर को अतिरिक्त गर्मी और ऊर्जा की आवश्यकता होती है, लेकिन गलत आहार ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है। ऐसे में आयुष मंत्रालय ने डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान के कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, संतुलित आहार से डायबिटीज को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यह न केवल शुगर लेवल को स्थिर रखता है, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है। आयुर्वेद में भी डायबिटीज के लिए विशेष आहार की सलाह दी जाती है।

आहार में करें ये बदलाव

Winter Diabetes Diet : सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गेहूं का सेवन कम करें या पूरी तरह से छोड़ दें। गेहूं में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। यह डायबिटीज के लिए एक प्रमुख कारण बन सकता है। इसके बजाय, मरीजों को मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा और जौ का सेवन करना चाहिए। इन अनाजों का पाचन धीमा होता है, जिससे शुगर लेवल पर अचानक कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

सर्दियों में इन अनाजों का सेवन करें

Winter Diabetes Diet : बाजरा और जौ सर्दियों के लिए सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इनका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है और ऊर्जा मिलती है। गेहूं की जगह इनकी रोटी, खिचड़ी या दलिया खाएं।

बाजरा में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

जौ भी शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत लाभकारी है, हालांकि गर्मियों में इसे कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए क्योंकि ज्वार की तासीर गर्म होती है।

मोटे अनाज के फायदे

Winter Diabetes Diet :  ज्वार में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन B1, नियासिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

बाजरा में भी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस और विटामिन B कॉम्प्लेक्स होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने, एनीमिया रोकने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

इस प्रकार, सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में छोटे बदलाव करके अपने ब्लड शुगर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

Niveditajha95@gmail.com

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई