मोतिहारी, 5 नवंबर। Tejashwi Yadav : बिहार में चुनाव अपने रौ में है। जहां प्रथम चरण का मतदान कल यानी 6 नवंबर को 122 सीटों पर होना है, वहीं राज्य की शेष सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा।
मोतिहारी में मुकाबला रोचक हो गया है। जहां एक ओर भाजपा ने एक बार फिर से प्रमोद कुमार पर भरोसा जताया है, वहीं महागठबंधन की ओर से राजद से देवा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। बुधवार को मोतिहारी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने स्पोर्ट्स क्लब में जनता में जोश जगाया। उन्होंने देवा गुप्ता के लिए जनता से वोट मांगा। उन्होंने कहा कि इस बार मोतिहारी में बदलावा के लिए देवा गुप्ता को जीत दिलाएं।

तेजस्वी ने किया नौकरी का वादा
Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव ने वादा किया कि बिहार के प्रति परिवार में से एक को सरकारी नौकरी दी जाएगी और बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जाएगा। बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ ने तेजस्वी के सवाल का उत्तर हां में दिया।
प्रीति कुमारी ने उम्मीदवार के लिए वोट मांगे
Tejashwi Yadav : इससे पहले राजद उम्मीदवार देवा गुप्ता की पत्नी और मोतिहारी की मेयर प्रीति कुमारी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि देवा गुप्ता को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाएं। देवा गुप्ता जीतते हैं तो वह नेता नहीं, मोतिहारी का बेटा की तरह आपके काम करेंगे। आपकी लड़ाई को सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ेंगे। प्रीति कुमारी ने कहा कि मोतिहारी का युवा तेजस्वी के विजन के अनुसार चलना चाहता है। माई—बहिन योजना का भी उन्होंने जिक्र किया कि कैसे इससे मोतिहारी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने मेरे काम को देखा है। ढाई वर्षों से वह मोतिहारी की मेयर हैं। उन्होंने हमेशा काम को तवज्जो दिया है।

प्रीति कुमारी ने कहा मेरे लिए मेरी चुनौती मेरा काम है, मेरी जिम्मेदारियां हैं। जनता मुझे ढाई वर्षों से देख रही है। वह जनता की उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरेंगी। उन्होंने फिर से 11 नवंबर को देवा गुप्ता के लिए वोट देने की अपील की।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







