'एन पी एन लाइव'

Dev Deepawali : गाजीपुर में कटघरा शिव मंदिर पर मनाई गई देव दीपावली, ग्रामीणों ने जलाई 500 से ज्यादा दीप

SHARE:

Dev Deepawali Celebrated at Katghara Shiva Temple in Ghazipur, Villagers Lit Over 500 Lamps

अवनीश सिंह, गाजीपुर /उत्तर प्रदेश। Dev Deepawali : आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश में देव दीपावली मनाई गई। इसी क्रम में गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक में स्थित कटघरा ग्राम सभा के शिव मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा दीप जलाकर यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर 150 वर्ष से भी अधिक पुराना बताया जाता है।

ग्रामीणों में विशेष उत्साह

Dev Deepawali : इस अवसर पर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। बच्चों ने मंदिरों पर दीपक जलाए और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है। कुछ वृद्ध जनों की अनुसार उन्हें भी मंदिर के निर्माण की सही तिथि याद नहीं है लेकिन यह निश्चित रूप से डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुराना शिव मंदिर है।

कटघरा शिव मंदिर में भगवान शिव का एक लिंग स्थापित है जिसकी नियमित पूजा अर्चना की जाती है।

प्रत्येक घर से लाए गए दीपक

Dev Deepawali : देव दीपावली के अवसर पर मंदिर में लगभग 500 से अधिक दीपक जलाए गए। गांव के प्रत्येक घर से दीपक लाकर मंदिर प्रांगण में प्रज्ज्वलित किए गए। इस कार्यक्रम में दीपेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम सिंह, अंशु सिंह, अंकु सिंह, शिवांगी सिंह, प्रज्ञा सिंह आदि कई अन्य ग्रामीण सम्मिलित हुए। इस आयोजन में ग्राम सभा के बच्चों का योगदान सराहनीय रहा।

उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के गुरु गुरुनानक देव का भी जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई