'एन पी एन लाइव'

Amit Shah : मो​तिहारी में अमित शाह ने भरी हुंकार, एनडीए के लिए मांगे वोट, कहा— जंगलराज नहीं चाहता बिहार

SHARE:

Amit Shah Roars in Motihari, Seeks Votes for NDA, Says Bihar Rejects Jungle Raj

ओम वर्मा, मोतिहारी। Amit Shah : बिहार में पहले चरण के चुनाव में आज रिकार्डतोड़ मतदान हुआ। मतदान का रिकार्ड टूट गया। 64.66 फीसद वोटिंग हुई। पहला चरण पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण पर निगाहें टिक गई हैं। इसी क्रम में मोतिहारी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा मोतिहारी के जिला स्कूल में हुई। उन्होंने एनडीए के पक्ष में हुंकार भरी और मोतिहारी सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रमोद कुमार को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं आने देना है।

14 तारीख का परिणाम सबको पता है

Amit Shah : अमित शाह ने कहा कि 14 तारीख को परिणाम क्या होना है, वो जानना है क्या। 14 तारीख को एक ही परिणाम होना है। लालू और सोनिया जी की पार्टी का सूपड़ा साफ होना है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बननी है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लालू के कंधे पर बैठकर बिहार में फिर से राज करना चाहती है। मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि आप जिनके कंधे पर बैठे हो, वो हारने वाले हैं और आप भी हारने वाले हो।

Amit Shah Roars in Motihari, Seeks Votes for NDA, Says Bihar Rejects Jungle Raj

भीड़ ने कहा— जंगलराज नहीं लाना है

Amit Shah : अमित शाह ने जनता से सवाल पूछा कि क्या फिर से जंगलराज लाना है क्या। तो भीड़ ने जवाब दिया नहीं। अपहरण, खून, डकैती, फिरौती वाली स्थिति फिर लाना चाहते हो क्या तो भीड़ ने जवाब दिया कि नहीं। अमित शाह ने पूछा कि क्या ये बिहार का भला कर सकते हैं क्या तो जवाब मिला— नहीं। यहां के जो आरजेडी के प्रत्याशी हैं वो गलती से भी जीत गए तो यहां जंगलराज आएगा या नहीं आएगा, इस पर जनता ने जवाब दिया कि आ जाएगा। अमित शाह ने कहा कि जंगलराज रोकने का काम नीतीश कुमार और अमित शाह की जोड़ी ही कर सकती है।

Amit Shah Roars in Motihari, Seeks Votes for NDA, Says Bihar Rejects Jungle Raj

कांग्रेस पर कसा तंज

Amit Shah : कांग्रेस पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी दो—तीन माह पहले राहुल बाबा ने बिहार में यात्रा निकाली। यह यात्रा किसानों, पिछड़ों और युवाओं के लिए नहीं थी। उन्होंने यह यात्रा घुसपैठियों को बचाने के लिए यह यात्रा निकाली। उन्होंने मोतिहारी की जनता से पूछा कि मोतिहारी की मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना चाहिए कि नहीं निकालना चाहिए तो जनता की ओर से जवाब आया कि जरूर ​निकालना चाहिए। ये घुसपैठियों कई समस्याओं की जड़ बन जाते। हमारे किसानों और जनता के हक का अनाज खा जाते। उन्होंने राहुल गांधी और लालू प्रसाद का नाम लेते हुए कहा कि हम बिहार से एक एक घुसपैठियों को निकालने का काम करेंगे।

Amit Shah Roars in Motihari, Seeks Votes for NDA, Says Bihar Rejects Jungle Raj

शहाबुद्दीन का जमाना फिर से लाना चाहते हैं

Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि ये आरजेडी वाले शहाबुद्दीन का जमाना फिर से लाना चाहते हैं। लालू जी के बेटे ने नारा लगाया, शहाबुद्दीन अमर रहें। मैं बताना चाहता हूं लालू जी कि आपकी तीन पीढ़ी भी आ जाए तो शहाबुद्दीन राज नहीं आ सकता।

Amit Shah Roars in Motihari, Seeks Votes for NDA, Says Bihar Rejects Jungle Raj

जनता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को चाहती है

Amit Shah : अमित शाह ने कहा कि जनता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को चाहती है। मैं आज कहने आया हूं कि दस साल तक केंद्र में मनमोहन सिंह का शासन रहा और वह बिहार सिर्फ पांच बार आए। और दस साल तक मोदी जी का शासन रहा। मोदी जी बिहार में 55 बार आए हैं। मैं इस मंच से कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपने इस दस वर्ष में बिहार को क्या दिया। लेकिन मैं तो बनिया का बेटा हूं, हिसाब किताब तैयार रखता हूं। दस साल में मोदी ने बिहार को क्या दिया, वो हिसाब मैं लेकर आया हूं।

Amit Shah Roars in Motihari, Seeks Votes for NDA, Says Bihar Rejects Jungle Raj

मोदी ने बिहार को दिया बड़ पैकेज

Amit Shah : उन्होंने कहा कि दस वर्ष में सोनिया गांधी की केंद्र सरकार ने बिहार को मात्र 2 लाख 80 हजार करोड़ भेजा। वहीं मोदी सरकार ने दस वर्ष में बिहार को 18 लाख, 70 हजार करोड़ बिहार के विकास के लिए भेजा। साथ ही किसानों और युवाओं के विकास के लिए काफी धनराशि खर्च की। मुफ्त अनाज दिया। किसान सम्मान निधि की छह हजार की राशि दी गई। अमित शाह ने कहा कि मोतिहारी वालों फिर से एनडीए की सरकार बना दो, किसान सम्मान निधि छह हजार से बढ़ कर नौ हजार रूपये होने जा रही है। अमित शाह ने मंच से विकास के कई कार्य गिनाए।

राम मंदिर का भी जिक्र

Amit Shah : अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कराया। अब सीतामढ़ी में भव्य माता सीता का जानकी मंदिर का काम शुरू हो गया है। अमित शाह ने पूछा कि अगर लालू शासन फिर से आ गया तो सीता माता का मंदिर का काम पूरा होगा क्या तो भीड़ ने जवाब दिया कि नहीं। अमित शाह ने मोतिहारी से प्रमोद कुमार को जिताने की अपील की।

अमित शाह ने मोतिहारी के जिला स्कूल में आयोजित इस सभा में विकास कार्यों की फेहरिस्त गिना दी। उन्होंने जीविका दीदियों का भी जिक्र किया।

Amit Shah Roars in Motihari, Seeks Votes for NDA, Says Bihar Rejects Jungle Raj

आतंकियों को कड़ा जवाब

Amit Shah : अमित शाह ने कहा कि केंद्र में जब सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह की सरकार थी तो देश में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से आतंकवादियों के खिलाफ ठोस अभियान चलाए गए हैं। हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तो भारत ने आपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर दिया। भविष्य में आतंकवादी कोई भी हरकत करेंगे तो उनकी गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा और वह गोला विदेशी नहीं होगा, बिहार की धरती पर बना हुआ होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी बिहार में डिफेंस कारीडोर बनाने जा रहे हैं।

अमित शाह ने 125 यूनिट फ्री बिजली, आंगनबाड़ी आदि सहित कई अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए मोतिहारी की जनता से एनडीए को जिताने की अपील की।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई