अवनीश सिंह, गाजीपुर/उत्तर प्रदेश। Ghazipur Security : गाजीपुर पुलिस अधीक्षक इराज रजा ने थाना करण्डा क्षेत्र अंतर्गत चोचकपुर मौनी बाबा गंगा घाट व मेला क्षेत्र का 4 अक्टूबर को निरीक्षण किया। बताया जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चोचकपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान एवं मेले का भव्य आयोजन किया जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष 5 नवंबर को मनायी जा रही है। इस गंगा स्नान एवं मेला कार्यक्रम में दूर दराज के श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आए हैं तथा मेले का आनंद ले रहे हैं।

11 नवंबर तक मेले का आयोजन
Ghazipur Security : इस पर मठ परिसर मैदान में 5 नवंबर से 11 नवंबर तक मेले का आयोजन हो रहा है। इसी कार्यक्रम को देखते हुए गाजीपुर पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा चोचकपुर मौनी बाबा गंगा घाट एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को घाट की साफ सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था आदि को सही करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम के साथ-साथ गोताखोरों की टीम को तैयार रखने के भी निर्देश दिया गया, ताकि स्नान पर्व व मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से कराया जा सके।

कंट्रोल रूम किया स्थापित
Ghazipur Security : गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है और लगातार निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेले में पुलिस कर्मियों जैसे निरीक्षक,उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल की भी तैनाती की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गाजीपुर,अपर पुलिस अधीक्षक नगर व थाना करंडा पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।







