निवेदिता झा, मोतिहारी। Pramod Kumar : बिहार चुनाव के लिए जैसे जैसे दिन करीब आते जा रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक दलों की घबराहट भी बढ़ती जा रही है। आइएएनएस और मैटराइज के सर्वे में हालांकि एनडीए के लिए राहत भरी खबर है। इस सर्वे में एनडीए की वापसी का अनुमान लगाया गया है। वहीं महागठबंधन को भारी नुकसान का अंदेशा जताया गया है।
उधर बिहार की हॉट सीट मोतिहारी में प्रमोद कुमार एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। उन पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा। नेशनल प्राइम न्यूज के संपादक ओम वर्मा के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि मोतिहारी में चुनावी लड़ाई में कोई और है ही नहीं। यहां उन्हें जनता एकतरफा जीत दिलाएगी। इस कान्फिडेंस का उन्होंने कारण भी बताया। कहा कि मेरे प्रतिद्वंद्वी, महागठबंधन के उम्मीदवार का आपराधिक इतिहास रहा है। उन पर हत्या के केस हैं। इसके अलावा कई और गंभीर केस हैं। मोतिहारी की जनता शांतिप्रिय है। वह कभी नहीं चाहेगी कि जंगलराज जैसी स्थिति दोबारा हो।
कई विकास कार्य किए
Pramod Kumar : प्रमोद कुमार से जब यह सवाल पूछा गया कि आप किन मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि 20 वर्षों से मोतिहारी की जनता उन्हें विधायक के तौर पर चुनती आ रही है। उन्होंने इन वर्षों में कई बड़े कार्य किए हैं। चाहे बिजली हो या सड़क या फिर आधारभूत विकास, हर क्षेत्र में उन्होंने कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में करोड़ों रुपये विकास कार्य के लिए आकर पड़े हुए हैं। चुनाव बाद इन पैसों से विकास के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अपने द्वारा कराए गए कई विकास कार्य भी गिनाए। इंटरव्यू के दौरान प्रमोद कुमार ने एक पुस्तक भी दिखाई, जिसमें उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जिक्र है। उन्होंने कहा कि किसी साथी को इन विकास कार्यों पर कोई शक हो तो वे इसकी जांच करवा सकते हैं।
जंगलराज की याद दिलाई
Pramod Kumar : एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों को जंगलराज के दिन भी याद हैं जब शाम होते ही लोग आवाजाही कम कर देते थे। अपराध चरम पर था। लोग बच बचाकर चलते थे कि उनके साथ कोई हादसा न हो जाए। आज भी लोग उन दिनों को याद कर सिहर जाते हैं। बिहार के लोग दोबारा उन दिनों में नहीं जाना चाहते हैं। बिहार के लोग विकास चाहते हैं। तरक्की चाहते हैं। बिहार में आज शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो रहा है। कई स्कूल कालेज खुल गए। गांवों में भी समान रूप से विकास हो रहा है। ऐसे में कभी भी मोतिहारी की जनता नहीं चाहेगी कि विकास कार्य रुके और बिहार फिर से जंगलराज वाली स्थिति में आए।
नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री
Pramod Kumar : इस बार मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल के जवाब में प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रही है। ऐसे में चुनाव बाद मुख्यमंत्री सिर्फ नीतीश कुमार बनेंगे। इसमें कहीं कोई शक नहीं है।
मोतिहारी की जनता से अपील
Pramod Kumar : एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने मोतिहारी के लोगों से की भावुक अपील की है। उन्होंने सुशासन और बेहतर कार्य के लिए उन्हें वोट देने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि वह जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहते हैं। आगे भी वह जनता के बीच ही रहेंगे। वह चुनाव जीते और तेज गति से मोतिहारी का विकास कार्य कराएंगे। विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है।
Author: Nivedita Jha
Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.







