'एन पी एन लाइव'

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव बोले – बिहार में बदलाव के लिए वोट, जनता दे रही महागठबंधन को आशीर्वाद

SHARE:

Tejashwi Yadav Says – Vote for Change in Bihar, People Blessing the Grand Alliance

पटना, 9 नवंबर। Tejashwi Yadav : बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि राज्य में इस बार माहौल पूरी तरह बदलाव के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि जनता महागठबंधन को आशीर्वाद दे रही है और इस बार बिहार में नई दिशा की शुरुआत होने वाली है।

माहौल बेहद सकारात्मक

Tejashwi Yadav : पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा— “आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। माहौल बेहद सकारात्मक है। बिहार की जनता हमें आशीर्वाद दे रही है और इस बार बदलाव के लिए वोट दिया है। 11 नवंबर को फिर जनता बदलाव के लिए वोट देगी।”

आरक्षण का उठाया मुद्दा

Tejashwi Yadav : राजद नेता ने इस दौरान आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “न तो प्रधानमंत्री और न ही कोई केंद्रीय मंत्री 65 प्रतिशत आरक्षण पर बोल रहे हैं, जिसे हमारी 17 महीने की सरकार ने बढ़ाया था। भाजपा के नेता इस मुद्दे से पूरी तरह बच रहे हैं।”

भाजपा से 11 साल का हिसाब मांगा

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव ने भाजपा से 11 साल का हिसाब भी मांगा। उन्होंने कहा, “सरकार को पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और दवाई पर बात करनी चाहिए। बिहार और गुजरात जैसे राज्यों को क्या दिया गया, इसका हिसाब देना चाहिए। लेकिन सत्तापक्ष इस पर चुप है।”

कट्टा सांग पर पलटवार

Tejashwi Yadav : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘कट्टा सॉन्ग’ पर दिए गए बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “भाजपा के नेता 65 प्रतिशत आरक्षण खाकर ऐसी बातें कर रहे हैं। गुजरात की फैक्ट्रियों की बात करते हैं और बिहार में इस तरह की टिप्पणियाँ कर रहे हैं।”

चुनाव आयोग पर सवाल

Tejashwi Yadav : चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए राजद नेता ने कहा कि वीवीपैट पर्चियां मिलने और कई जगह सीसीटीवी फुटेज गायब होने की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि जांच करे कि पर्चियां कैसे मिलीं और सीसीटीवी क्यों हटाए गए।”

संभावित गड़बड़ी को लेकर तेजस्वी ने कहा, “अगर ये लोग गड़बड़ करने की कोशिश भी करें, तो भी कुछ नहीं होगा, क्योंकि जनता ने इस बार भारी संख्या में महागठबंधन के पक्ष में वोट दिया है।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई