'एन पी एन लाइव'

Bihar Elections 2025: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे जनसभा, जीत के लिए लगाएंगे जोर

SHARE:

Bihar Elections 2025: Last Day of Campaigning, Amit Shah and Rahul Gandhi to Address Rallies and Push for Victory

निवेदिता झा, पटना। Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम 6 बजे समाप्त हो रहा है। अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता मतदाताओं को साधने के लिए मैदान में उतर रहे हैं।

केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह आज एनडीए के समर्थन में दो जनसभाएं करेंगे — पहली सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में दोपहर 12:45 बजे और दूसरी अरवल के मधुसरमा मेला मैदान में।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज किशनगंज में महागठबंधन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

निर्णायक चरण में चुनाव

चुनाव अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। दूसरे चरण के तहत 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। कुल 1,302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Bihar Elections 2025: Last Day of Campaigning, Amit Shah and Rahul Gandhi to Address Rallies and Push for Victory

पहले चरण में हुआ था इतना मतदान

पहले चरण में 6 नवंबर को 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें समस्तीपुर में सबसे अधिक 71.74% और पटना में सबसे कम 59.02% मतदान दर्ज हुआ।

महागठबंधन और एनडीए में सीधा मुकाबला

Bihar Elections 2025: राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा-जद(यू) गठबंधन वाले एनडीए और राजद-कांग्रेस के महागठबंधन के बीच है। भाजपा ने भारी मतदान को सत्ता समर्थक लहर बताया है, जबकि महागठबंधन बदलाव की अपील कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने की हैं कई जनसभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बिहार में कई जनसभाएं और रोड शो कर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। अब सभी की निगाहें 11 नवंबर को होने वाले मतदान और 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई