ओम वर्मा, मोतिहारी, 9 नवंबर। Prashant Kishor : बिहार में आगामी चुनावों से पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) अपनी आज पूर्वी चंपारण जिले में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। मोतिहारी समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में आज उनका भव्य रोड शो और जनसंपर्क अभियान होगा।
इन स्थानों पर होगा रोड शो
Prashant Kishor : प्रशांत किशोर का यह रोड शो हरसिद्धि विधानसभा के गाय घाट, भादा, गोविंदगंज विधानसभा के अरेराज, केसरिया विधानसभा के खजुरिया, हुसैनी, पनसलवा, कुण्डवा, लाला छपरा, पितांबर चौक, राजपुर चौक, पिपरा विधानसभा के चकिया नगर परिषद, पिपरा बाज़ार, कल्याणपुर विधानसभा के कोटवा, मोतिहारी विधानसभा के जीवधारा, बापू सभागार, शौर्य स्तंभ, जानपुल चौक, अवधेश चौक, लखौरा चौक, नरकटिया विधानसभा के नरायन चौक, जनता चौक और रक्सौल विधानसभा के बखरी चौक, श्यामपुर चौक, सिनेमा हॉल चौक, रक्सौल, भेलाही चौक तक फैला रहेगा।
लोगों से करेंगे सीधा संवाद
Prashant Kishor : इस दौरान प्रशांत किशोर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और जन सुराज के विज़न को साझा करेंगे। जन सुराज कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह रोड शो जनता के बीच जोश और ऊर्जा पैदा करने वाला साबित होगा।
हजारों लोग होंगे शामिल
Prashant Kishor : कार्यक्रम में हज़ारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की है ताकि ट्रैफिक पर असर न पड़े।
मुख्य बातें
- प्रशांत किशोर आज मोतिहारी और आसपास के क्षेत्रों में करेंगे रोड शो
- बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज का जनसंपर्क अभियान
- 7 विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित
- जनता से सीधा संवाद कर वोटरों में जोश भरने का प्रयास







