'एन पी एन लाइव'

Modi Bettiah : बेतिया में मोदी ने कहा — नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार

SHARE:

Modi in Bettiah: We Don’t Want a Katta Government, We Want NDA Again

बेतिया, 8 नवंबर। Modi Bettiah : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया में एनडीए के पक्ष में माहौल बना दिया। उन्होंने आखिरी जनसभा के साथ बिहार में अपने चुनाव प्रचार का समापन किया। इस पूरे चुनाव अभियान में उन्होंने बिहार के सपनों और संकल्पों को लेकर व्यापक चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि यह चुनाव किसी नेता का नहीं, बल्कि बिहार की जनता खुद लड़ रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह और संकल्प की धरती है। “आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं, तो चंपारण की भूमिका एक बार फिर बहुत अहम हो जाती है।

कर्पूरी ठाकुर को याद किया

Modi Bettiah : ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “यह रैली मेरे चुनाव अभियान की समापन सभा है। मैंने ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पवित्र जन्मस्थली से आशीर्वाद लेकर अभियान की शुरुआत की थी और आज पूज्य बापू के सत्याग्रह की भूमि चंपारण में इसे समाप्त कर रहा हूं।”

बिहार की जनता में उत्साह

Modi Bettiah : प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “बिहार के नौजवानों, महिलाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग और किसानों ने कंधे से कंधा मिलाकर एनडीए के समर्थन में प्रचार की जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। मैंने देखा कि इस बार एक रैली दूसरी रैली का रिकॉर्ड तोड़ती गई। बिहार की जनता का जो उत्साह है, वही इस चुनाव की सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने कहा कि बिहार ने सामाजिक न्याय की परिभाषा देश को दी है और अब बिहार समृद्ध और विकसित भारत का नया उदाहरण बनेगा। “मैं आज बेतिया और चंपारण की इस पवित्र भूमि से अपने साथियों के लिए आप सभी का आशीर्वाद मांगने आया हूं,” मोदी ने कहा।

जंगलराज के दिनों की याद दिलाई

Modi Bettiah : इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को ‘जंगलराज’ के दिनों की याद दिलाई। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा, “जंगलराज वालों ने सत्याग्रह की इस पवित्र भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था। उस दौर में आए दिन हत्याएं होती थीं, बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे पहले गरीब, वंचित और पीड़ित बेहाल होते हैं। जहां कट्टे और रंगदारी का राज चलता है, वहां नौजवानों के सपने दम तोड़ देते हैं।”

अपनी आखिरी चुनावी सभा में प्रधानमंत्री ने नारा दिया —
“नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।”

उन्होंने जनता से अपील की, “आपने नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन, शांति और स्थिरता देखी है। अब इस सुशासन को जंगलराज से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा लक्ष्य है।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई