'एन पी एन लाइव'

Learned Advocate : “वकील साहब – The Learned Advocate” वेब सीरीज़ की शूटिंग मोतिहारी में शुरू, मुहूर्त पूजन के साथ पहला दिन रहा खास

SHARE:

Learned Advocate Web Series Begins Shooting in Areraj with Grand Muhurat Ceremony

मोतिहारी, 09 दिसंबर। Learned Advocate : भोजपुरी के जाने माने एक्टर सौरभ वर्मा एक वेब सीरीज में दिखाई पड़ेंगे। भोजपुरी की कई फिल्मों में निगेटिव रोल कर चुके सौरभ वर्मा इस वेबसीरीज में नए अंदाज में दिखाई देंगे।

मोतिहारी के राजा बाज़ार स्थित अधिवक्ता दीपक कुमार के आवास पर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ “वकील साहब – The Learned Advocate” की शूटिंग विधिवत रूप से आरंभ हो गई। मुहूर्त पूजा और पहले दिन के शुभ आरंभ के साथ इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत की गई।

मुहूर्त पूजन के साथ पहले दिन की शूटिंग पूरी

शूटिंग के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठान के बाद कैमरा क्लैप देकर फिल्मांकन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलाकारों और तकनीकी टीम के सदस्यों ने प्रोजेक्ट को सफल बनाने की कामना की।

सामाजिक और प्रेरणादायक विषय पर आधारित वेब सीरीज़

Learned Advocate : इस वेब सीरीज़ के लेखक, निर्माता और निर्देशक स्वयं अधिवक्ता दीपक कुमार हैं। उन्होंने बताया कि “वकील साहब – The Learned Advocate” एक सामाजिक और प्रेरणादायक विषय पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था, उसके संघर्षों, संवेदनाओं और मानविक पहलुओं को दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।

सीरीज़ में न्याय और समाज के वास्तविक मुद्दों को रोचक शैली में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दर्शक न्यायिक दुनिया की पेचीदगियों और मानवीय संघर्षों को करीब से समझ सकें।

Learned Advocate

प्रमुख कलाकारों की उपस्थिति

Learned Advocate : शूटिंग के प्रथम चरण में कई महत्वपूर्ण दृश्यों का फिल्मांकन किया गया। इस दौरान मुख्य कलाकारों में—

  • दीपक कुमार
  • सौरव वर्मा
  • विजय अमित
  • पूजा
  • कुमोद
  • स्वरा सिन्हा

सहित अन्य सह-कलाकार और तकनीकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

निर्देशक सौरभ वर्मा, जो इस सीरीज़ में दमदार खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे, भी पहले दिन शूटिंग स्थल पर मौजूद रहे।

Learned Advocate

जल्द शुरू होगी फीचर फिल्म “बेटीया रानी” की शूटिंग

Learned Advocate : टीम ने यह भी बताया कि वे जल्द ही अपनी आगामी फीचर फिल्म “बेटीया रानी” की शूटिंग भी शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई