'एन पी एन लाइव'

Purnia Tragedy : पूर्णिया में दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने चचेरे भाई के तीन मासूमों पर किया जानलेवा हमला, दो की मौत

SHARE:

Purnia Tragedy: Two Children Killed, One Critical After Brutal Iron Rod Attack

पूर्णिया, 10 दिसंबर। Purnia Tragedy : बिहार के पूर्णिया ज़िले के रौटा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक भयावह और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। डिंगोज़ गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई के तीन मासूम बच्चों को निशाना बनाते हुए लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया। इस नृशंस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक डेढ़ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सोते हुए बच्चों पर हमला

Purnia Tragedy : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब तीनों बच्चे घर के एक कमरे में सो रहे थे। तभी आरोपित मोहम्मद अरबाज रात में चुपके से कमरे में घुस गया और लोहे की रॉड से बच्चों के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य पहुंचे, लेकिन तब तक दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

मृत बच्चों की पहचान इनायत (5 वर्ष), गुलनाज (3 वर्ष) के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल बच्ची कुलसुम (1.5 वर्ष) को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

परिवारिक विवाद बना हमले का कारण

Purnia Tragedy : रौटा थाना प्रभारी कुणाल सौरव ने बताया कि आरोपित अरबाज लंबे समय से अपने परिवार से नाराज़ चल रहा था। मंगलवार शाम को घर में किसी विवाद के दौरान मृत बच्चों के पिता ने उसे समझाने की कोशिश की थी। इसी बात से वह और अधिक उग्र हो गया और रात में उसने बच्चों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Purnia Tragedy : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। बुधवार को पुलिस ने आरोपित मोहम्मद अरबाज और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अत्यंत अमानवीय बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई