नई दिल्ली, 10 दिसंबर। Kangana Attack : लोकसभा के शीतकालीन सत्र में जहाँ एक ओर चुनाव सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा चल रही है, वहीं सदन में हंगामे और व्यवधान ने माहौल को गर्म कर दिया है। इसी बीच मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सदन में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष को सदन की कार्यवाही में रुकावट पैदा करने वाला बताते हुए कहा कि नए सांसदों को अपनी बात रखने का अवसर ही नहीं दिया जा रहा है।
“विपक्ष रोज हंगामा करता है, हम सदमे में हैं” — कंगना रनौत
Kangana Attack : कंगना ने कहा कि विपक्ष की वजह से सदन सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा— “विपक्ष के कारण हम सदमे में हैं। ये लोग रोज़ाना हंगामा करते हैं और संसद की कार्यवाही को बाधित करते हैं। नए सांसद होने के बावजूद हमें चुनाव सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बोलने का मौका नहीं मिलता।”
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सदन जनता की आवाज़ उठाने का मंच है, लेकिन विपक्ष पहले दिन से ही “तमाशा” कर रहा है। कुछ ही दिन कार्यवाही सही ढंग से चल सकी, बाकी समय केवल कोलाहल की भेंट चढ़ गया।
“वेल में उतरकर धमकाते हैं, धक्का-मुक्की करते हैं”
Kangana Attack : कंगना रनौत ने विपक्ष के व्यवहार को “डराने-धमकाने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य वेल में उतर जाते हैं, धक्का-मुक्की करते हैं और संसद के मर्यादित वातावरण को ध्वस्त करते हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष दिनभर “एसआइआर-एसआइआर” चिल्लाता रहा, लेकिन जब इसी विषय पर बोलने का अवसर मिला तो वे खादी, धागों और कपड़ों तक पहुँच गए और अंत में एक विदेशी महिला पर चर्चा करने लगे, जिसका भारतीय चुनावों से कोई संबंध ही नहीं है।
राहुल गांधी पर महिलाओं के अपमान का आरोप
Kangana Attack : संसद में कंगना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा—
“वह विदेशी महिला जिसने कहा कि उसने कभी भारत का रुख भी नहीं किया, उसको हरियाणा चुनाव से जोड़ने का क्या मतलब? राहुल गांधी ने उसकी तस्वीर तक संसद में लहराई। एक महिला होने के नाते मैं जानती हूँ कि यह कितना अपमानजनक है।”
कंगना ने दावा किया कि राहुल गांधी ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं और बेटियों के सम्मान को सर्वोपरि रखा है— “उन्होंने गैस कनेक्शन दिए, शौचालय बनवाए और कई योजनाएँ चलाईं जो सीधे महिलाओं को लाभ पहुँचा रही हैं।”
“इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण” केस का उल्लेख
Kangana Attack : कंगना रनौत ने विपक्ष पर चुनावी मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए ऐतिहासिक ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उस समय विपक्षी नेता राज नारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया था और उसे अदालत में सिद्ध भी किया था।
उन्होंने कहा— “आज वही विपक्ष ईवीएम को हैक बता रहा है, जबकि इतिहास में उनके ही नेताओं ने चुनावी धांधली के गंभीर आरोप साबित किए थे।”







