'एन पी एन लाइव'

Ranchi Mercedes Dragging : रांची में सनसनी, मर्सिडीज कार से युवक को कई किलोमीटर तक घसीटा

SHARE:

Ranchi Mercedes Dragging Case: High Court Advocate Detained After Shocking Incident

रांची, 17 फरवरी। Ranchi Mercedes Dragging : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक लग्जरी मर्सिडीज कार चालक ने कथित तौर पर पहले एक महिला को टक्कर मारी और विरोध करने पर एक युवक को कार के बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक घसीटता रहा।

Ranchi Mercedes Dragging : हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिरासत में

पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है। उनकी पहचान मनोज टंडन के रूप में हुई है, जो झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। घटना डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक के पास हुई बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद एक युवक ने जब इसका विरोध किया और वाहन रोकने की कोशिश की तो चालक ने कथित तौर पर उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। युवक कार के बोनट पर फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और उसे उसी स्थिति में कई किलोमीटर तक लेकर चलता रहा।

रास्ते में रोकने की कोशिश, फिर भी नहीं रुकी कार

Ranchi Mercedes Dragging :  बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने भी कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन नहीं रुका। आरोप है कि आरोपित युवक को अपने आवास तक ले गया और वहां उसके साथ मारपीट भी की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित का पीछा किया और उसके ठिकाने से युवक को मुक्त कराया। घायल युवक को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

मामला पहुंचा झारखंड हाईकोर्ट

Ranchi Mercedes Dragging :  घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग डोरंडा थाना पहुंच गए और आरोपित पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला झारखंड हाई कोर्ट तक भी पहुंच गया।

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एम. एसं सोनक की पीठ ने स्पष्ट कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार किया, लेकिन राज्य के महाधिवक्ता को अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से समन्वय करने का निर्देश दिया।

जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। शहर में इस घटना को लेकर आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment