मुंबई, 17 फरवरी। The Kerala Story 2 : साल 2023 में रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने देशभर में तीखी चर्चाओं और बहस को जन्म दिया था। अब इसका सीक्वल द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड दर्शकों के सामने आने को तैयार है। मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने एक बार फिर संवेदनशील मुद्दे को लेकर उत्सुकता और चर्चा बढ़ा दी है।
The Kerala Story 2 :चौंकाने वाले बयान से शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत एक विवादित और चौंकाने वाले कथन से होती है, जिसमें दावा किया जाता है कि “अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है।” इसके बाद कहानी देश के अलग-अलग राज्यों में घटित घटनाओं की ओर बढ़ती है और तीन हिंदू लड़कियों के जीवन के संघर्ष को सामने लाती है।
तीन राज्यों की तीन कहानियां
- राजस्थान: एक परिवार पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत करता है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है।
- मध्य प्रदेश: यहां एक युवती को प्यार और शादी का झांसा देकर कथित तौर पर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला जाता है। उसका अकेलापन और खामोशी ट्रेलर में गहरे भावनात्मक प्रभाव के साथ दिखाई गई है।
- केरल: तीसरी कहानी में एक मुस्लिम युवक अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने की बात करता है। जब युवती अपने धर्म पर कायम रहने की इच्छा जताती है तो हालात तनावपूर्ण हो जाते हैं।
दमदार कलाकार और टीम
The Kerala Story 2 : फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। निर्देशन की कमान कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया है।
कब होगी रिलीज?
The Kerala Story 2 : द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर एक बार फिर धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बहस छेड़ता नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा कि यह सीक्वल दर्शकों पर कैसा प्रभाव छोड़ता है।







