'एन पी एन लाइव'

AI City Bengaluru : बेंगलुरु बनेगा एआइ की नई राजधानी, ‘ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआइ सिटी’ का एलान

SHARE:

AI City Bengaluru: Bharat1.AI to Build India’s First Humanity-First AI Hub

AI City Bengaluru : सरजापुर में बनेगा 5 लाख वर्गफुट का ‘बी1 एआइ सुपरपार्क’

बेंगलुरु, 17 फरवरी। AI City Bengaluru : शहर की अग्रणी एआइ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी भारत1.एआइ ने देश का पहला ‘ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआइ सिटी’ स्थापित करने की घोषणा की है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

इस योजना के तहत सरजापुर में 5 लाख वर्गफुट में फैला अत्याधुनिक ‘बी1 एआइ सुपरपार्क’ विकसित किया जाएगा। यह कैंपस मॉडल ट्रेनिंग, फाइन-ट्यूनिंग और इंफेरेंस के लिए समर्पित होगा। कंपनी का लक्ष्य है कि वर्ष के अंत तक यहां 10,000 से अधिक एआइ शोधकर्ता और नवाचारकर्ता सक्रिय रूप से काम करें।

देश के शीर्ष संस्थान बनेंगे रिसर्च पार्टनर

AI City Bengaluru : इस परियोजना में देश के प्रतिष्ठित संस्थान शुरुआती साझेदार के रूप में जुड़ेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • आइआइटी कानपुर की एयरावत रिसर्च फाउंडेशन
  • आइआइएससी का सेफ्टी, प्राइवेसी एंड एआई रिसर्च सेंटर (SPARC)
  • वधवानी स्कूल ऑफ एआइ एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (आइआइटी कानपुर)
  • बिट्स पिलानी
  • आईस्पिरिट फाउंडेशन
  • आईआईटी रोपड़

इन संस्थानों के सहयोग से उन्नत एजेंटिक और फिजिकल एआई सिस्टम को वास्तविक परिस्थितियों में विकसित और परखा जाएगा।

हाइ-स्पीड कनेक्टिविटी से लैस होगा कैंपस

AI City Bengaluru :  सुपरपार्क में 400 जीबीपीएस तक की हाइ-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जो प्रमुख एआइ क्लाउड प्लेटफॉर्म से सब-मिलीसेकंड लेटेंसी के साथ जुड़ी रहेगी। इससे बड़े स्तर पर रिसर्च और परीक्षण के दौरान डेटा ट्रांसफर में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

पहले चरण में रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग

AI City Bengaluru : परियोजना के पहले चरण में नियंत्रित और वास्तविक वातावरण में बुनियादी एआइ फ्रेमवर्क को विकसित और परीक्षण किया जाएगा। उच्च गुणवत्ता वाले मल्टीमॉडल डेटा की मदद से शहर-स्तरीय ओपन-वर्ल्ड मॉडल तैयार किए जाएंगे। बड़े पैमाने पर तैनाती से पहले मजबूत वैलिडेशन सिस्टम भी विकसित किया जाएगा।

कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ उमाकांत सोनी ने कहा कि जटिल वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण के बिना एआइ सिस्टम को बड़े स्तर पर लागू करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। उनका लक्ष्य सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव मूल्यों के अनुरूप एआइ सिस्टम तैयार करना है।

‘इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट 2026’ में वैश्विक चर्चा

AI City Bengaluru :  इसी बीच, ग्लोबल साउथ के सबसे बड़े एआइ सम्मेलनों में से एक इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट 2026 अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। 20 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सम्मेलन में 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि, 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री व उपमंत्री और 500 से अधिक वैश्विक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

इस पहल के साथ बेंगलुरु एक बार फिर तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में अग्रसर हो गया है।

Leave a Comment