अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान), 12 दिसंबर । Sharif Putin Meeting : तुर्कमेनिस्तान में इंटरनेशनल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ इस बार सुर्खियों में किसी भाषण या कूटनीतिक सफलता के लिए नहीं, बल्कि अपनी फजीहत के कारण आए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद असहज और शर्मिंदा नज़र आ रहे हैं।
पुतिन-एर्दोआन की निजी बैठक में अचानक पहुँच गए शरीफ़
Sharif Putin Meeting : रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन अपने प्रतिनिधिमंडलों के जाने के बाद एक निजी बैठक कर रहे थे। इसी दौरान PM शहबाज़ शरीफ़ अचानक उस कमरे में दाखिल हो गए, जहाँ दोनों नेताओं की मुलाकात चल रही थी।
दरअसल, उन्हें उम्मीद थी कि उनकी मुलाकात पुतिन से किसी अलग कमरे में होगी, लेकिन भ्रम के चलते वह गलत बैठक कक्ष में पहुँच गए।
40 मिनट तक पुतिन का इंतज़ार करते रहे शरीफ़
Sharif Putin Meeting : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शहबाज़ शरीफ़ एक कमरे में पुतिन का इंतज़ार करते हुए काफी बेचैन और असहज दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, पुतिन का 40 मिनट से अधिक इंतज़ार करते रहे। उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार और पूरा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल मौजूद था।
इतना लंबा इंतज़ार करने के बाद शरीफ़ थककर पुतिन-एर्दोआन की बैठक वाले कमरे में घुस गए, जहाँ उनकी मौजूदगी स्पष्ट रूप से अनपेक्षित थी।
10 मिनट में समझकर बाहर निकले, वीडियो वायरल
Sharif Putin Meeting : आरटी इंडिया के अनुसार, लगभग 10 मिनट वहाँ रहने के बाद शहबाज़ शरीफ़ कमरे से बाहर निकल आए। वीडियो एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट होने के बाद देखते ही देखते वायरल हो गया और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएँ आने लगीं।
भारत दौरे के बाद पुतिन चर्चा में
Sharif Putin Meeting : गौरतलब है कि बीते हफ्ते ही पुतिन भारत का सफल दौरा कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी करीबी साझेदारी और मजबूत व्यक्तिगत संबंधों की भी सराहना की थी। ऐसे में पाक पीएम से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर और अधिक चर्चा में है।







