'एन पी एन लाइव'

Indigo refund : इंडिगो ने कहा— अधिकांश रिफंड की प्रक्रिया पूरी, 500 करोड़ रुपये से ज्यादा लौटाए जाएंगे

SHARE:

Indigo Refund: Airline Confirms Most Refunds Processed, ₹500 Crore Compensation Planned

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। Indigo refund : इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइटें रद होने के बाद देशभर के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे। सोशल मीडिया पर शिकायतें बढ़ने के बाद सरकार और डीजीसीए ने मामले में हस्तक्षेप किया। अब एयरलाइन ने रद टिकटों का रिफंड जारी करना शुरू कर दिया है।

रिफंड और मुआवजे पर इंडिगो का बड़ा अपडेट

Indigo refund : इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी टीमें रिफंड प्रोसेस और मुआवजा दोनों को बेहद सावधानी और गति से पूरा करने में लगी हैं। कंपनी ने बताया कि वे लगातार यात्रियों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।

कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2025 तक मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित यात्रियों के रिफंड तेजी और सही तरीके से पूरे किए जाएं। इंडिगो का दावा है कि ज्यादातर रिफंड पहले ही प्रोसेस हो चुके हैं और बचे हुए भी जल्द पूरे कर दिए जाएंगे।

बहुत प्रभावित यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

Indigo refund : एयरलाइन ने कहा कि वे उन फ्लाइटों की पहचान कर रहे हैं, जिनके यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुए या एयरपोर्ट पर लंबे समय तक फंसे रहे। जनवरी में ऐसे यात्रियों से संपर्क कर मुआवजा दिया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रक्रिया को अधिकतम पारदर्शी और परेशानी-मुक्त बनाना है। वे उन यात्रियों को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा देंगे, जिनकी फ्लाइट निर्धारित समय से 24 घंटे के भीतर रद हुई थी या जो अत्यधिक समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

उड़ानों की संख्या बढ़ा रही है इंडिगो

Indigo refund : इंडिगो ने बताया कि स्थिति सामान्य करने के लिए उड़ानों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है—

  • 8 दिसंबर को 1,700 से अधिक फ्लाइटें
  • 9 दिसंबर को 1,800 से अधिक
  • 10 दिसंबर को 1,900 से ज्यादा
  • 11 दिसंबर को 1,950 से अधिक फ्लाइटें ऑपरेट की गईं

एयरलाइन ने कहा कि जल्द ही संचालन पूरी क्षमता के साथ बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Comment