'एन पी एन लाइव'

Rohini Acharya politics : लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से लिया संन्यास, परिवार से भी बनाई दूरी

SHARE:

पटना, 15 नवंबर। Rohini Acharya politics : बिहार की राजनीति में शनिवार को एक बड़ी खबर ने हलचल मचा दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया और साथ ही अपने परिवार से दूरी बनाने का एलान किया।

सारा दोष खुद पर ले रही हूं

रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”

राजद की कोई प्रतिक्रिया नहीं

Rohini Acharya politics : उनके इस फैसले ने न केवल राजद में बल्कि पूरे बिहार की राजनीतिक दुनिया में चर्चा का विषय बना दिया है। राजद की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य राजद नेता इस स्थिति पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

चुनाव में राजद की करारी हार

रोहिणी का यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के दूसरे दिन सामने आया। इस चुनाव में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद महज 25 सीटों तक सिमट गई, जबकि महागठबंधन की अन्य प्रमुख पार्टी कांग्रेस को केवल 6 सीटों पर ही जीत मिली।

भाजपा को खूब सीटें

दूसरी ओर, भाजपा इस बार बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा-जदयू के गठबंधन वाले एनडीए को कुल मिलाकर बंपर बहुमत मिला है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि रोहिणी आचार्य का यह कदम पार्टी और परिवार के लिए कई सवाल खड़े करता है। आगामी दिनों में राजद के भीतर और बाहर इस फैसले पर गहन चर्चा होने की संभावना है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई