टोंक, 31 दिसंबर। Rajasthan Explosive Seizure : राजस्थान के टोंक जिले में जिला विशेष टीम (DST) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर एक वाहन संदिग्ध रूप से विस्फोटक लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर DST टीम ने बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोकते ही उसमें छिपाकर ले जाए जा रहे विस्फोटक बरामद कर लिए।
Rajasthan Explosive Seizure : कार से 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद
Rajasthan Explosive Seizure : जांच में पाया गया कि कार में लगभग 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट भरा हुआ था, जिसे यूरिया के कट्टों में छुपाया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्ट्रिज, 6 बंडल फ्यूज वायर (कुल 1100 मीटर लंबाई) भी जब्त किए।
दो गिरफ्तार
DST ने इस मामले में बूंदी जिले के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
- सुरेंद्र, पुत्र भंवरलाल पटवा (उम्र 48 वर्ष)
- सुरेंद्र मोची, पुत्र दुलीलालजी (उम्र 35 वर्ष)
दोनों करबर थाना क्षेत्र, बूंदी के निवासी हैं।
सुरक्षित क्षेत्र में रोकी गई गाड़ी
Rajasthan Explosive Seizure : सिटी सीओ टोंक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि बरौनी थाना क्षेत्र गाड़ी को सुरक्षित रूप से रोकने के लिए उपयुक्त था। इसलिए कार्रवाई वहीं की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित यह विस्फोटक बूंदी से टोंक ला रहे थे।
विस्फोटक का मकसद जांच का विषय
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि
- विस्फोटक कहां से आया
- किसे सप्लाई किया जा रहा था
- इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था
अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग बड़े धमाकों और अवैध गतिविधियों में भी किया जा सकता है। इसलिए जांच इस पहलू पर भी केंद्रित है कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश या अवैध खनन के लिए तो नहीं लाया जा रहा था। हाल ही में दिल्ली और अरावली क्षेत्रों में भी विस्फोटक सामग्री मिलने की घटनाएं सामने आई हैं।
गंभीरता से जांच जारी
Rajasthan Explosive Seizure : सीओ मिश्रा ने कहा कि अनुसंधान जारी है और जैसे ही नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।







