मुंबई, 31 दिसंबर। New Year playlist : साल 2025 अपने आख़िरी पड़ाव पर है और दुनिया भर में लोग खुले दिल से नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं। जश्न की इस खुशगवार फिज़ा में हर कोई बीते साल की यादों को समेटते हुए, उम्मीदों और नई खुशियों से भरे 2026 को गले लगाने की तैयारी में है।
New Year playlist : संगीत के बिना कैसी पार्टी
इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खास न्यू ईयर पार्टी प्लेलिस्ट, जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पैरों को थिरकाने पर मजबूर कर देगी और आपकी पार्टी का मज़ा कई गुना बढ़ा देगी।
पहले बात करते हैं बॉलीवुड हिट्स की
1. बदतमीज दिल — ‘ये जवानी है दीवानी’
2013 में रिलीज़ हुआ ये गाना आज भी किसी भी पार्टी का पहला प्यार है। बीट्स शुरू होते ही स्टेज पर कदम खुद दौड़ पड़ते हैं।
2. उई अम्मा — ‘आजाद’
राशा थडानी का यह ताज़ा आइटम नंबर सोशल मीडिया की नई सनसनी है। दिलचस्प बात यह कि इस गाने पर लड़कों ने लड़कियों से ज्यादा रील्स बनाई हैं!

3. लड़की आंख मारे — ‘सिम्बा’
रणवीर सिंह और सारा अली खान की यह एनर्जी-फुल ट्रैक अभी भी हर पार्टी की शान है। दमदार बीट्स और आसान हुक स्टेप इसे परफेक्ट पार्टी सॉन्ग बनाते हैं।
4. जुम्मा चुम्मा दे दे — ‘हम’
अमिताभ बच्चन का ये एवरग्रीन सुपरहिट आज भी पार्टी प्लेलिस्ट का स्थायी सदस्य है। इसकी धुन सुनते ही हर कोई नाचने पर मजबूर हो जाता है।
5. और भी धमाकेदार बॉलीवुड ट्रैक्स:
- एफए9एफएल — धुरंधर
- नैना लड़ांवा
- तौबा-तौबा — बेड न्यूज
- लाल परी — हाउसफुल 5
- कतल — गुरु रंधावा
- घाघरा — माधुरी दीक्षित
- काला चश्मा — कैटरीना कैफ
- अभी तो पार्टी शुरू हुई है — खूबसूरत
- बिजुरिया, पनवाड़ी — सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
New Year playlist : ये सभी गाने किसी भी न्यू ईयर पार्टी में एनर्जी भरने की गारंटी देते हैं।







