'एन पी एन लाइव'

Pakistan-Afghanistan : पाकिस्तान–अफगानिस्तान वार्ता बेनतीजा, तीसरे दौर में भी नहीं बन सकी बात

SHARE:

Pakistan-Afghanistan talks inconclusive as third round fails to reach a conclusion

काबुल, 8 नवंबर। Pakistan-Afghanistan : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस्तांबुल में हुई तीसरे दौर की वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी। जब दोनों देशों के प्रतिनिधि शांति वार्ता में शामिल थे, उसी दौरान सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटनाएँ भी जारी रहीं। अफगान सरकार ने पुष्टि की है कि दो दिवसीय यह बैठक किसी ठोस परिणाम के बिना समाप्त हो गई।

न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शनिवार को कहा कि इस्तांबुल में हुई अफगानिस्तान–पाकिस्तान शांति वार्ता में कोई भी समझौता नहीं हो सका।

“पाकिस्तानी रवैये से नहीं निकला नतीजा”

Pakistan-Afghanistan :  अफगानी समाचार एजेंसियों के अनुसार, मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के “गैर-जिम्मेदाराना रवैये और सहयोग की कमी” के कारण बातचीत बेनतीजा रही।

वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को स्थानीय मीडिया से कहा कि वार्ता “अनिश्चितकालीन चरण” में चली गई है। उन्होंने बताया कि अफगान प्रतिनिधिमंडल लिखित समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं था और केवल मौखिक सहमति की बात कर रहा था, जो पाकिस्तान के लिए स्वीकार्य नहीं है।

फिलहाल युद्धविराम लागू

Pakistan-Afghanistan :  ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच इस समय युद्धविराम लागू है, हालांकि जमीनी हालात कुछ और तस्वीर पेश कर रहे हैं। हाल की सीमा झड़पों में लगभग पाँच लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं।

वार्ता में शामिल प्रमुख चेहरे

Pakistan-Afghanistan :  इस्तांबुल में हुई बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक ने किया, जिनके साथ सैन्य, खुफिया और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
वहीं, अफगान पक्ष की अगुवाई जनरल डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस (जीडीआई) के प्रमुख अब्दुल हक वासेक ने की। अफगान टीम में सुहैल शाहीन, अनस हक्कानी और उप गृह मंत्री रहमतुल्लाह नजीब समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई