संवाददाता, मोतिहारी। Modi in Champaran : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी आगमन के तैयारी को लेकर सोमवार को आर.सी.वाटिका में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा— चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित कई नेता रहे मौजूद
Modi in Champaran : इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, मोतिहारी के सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सांसद लवली आनंद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, पार्टी के जिला अध्यक्ष ई रमेश पासवान जी, वरिष्ठ मंत्रीगण एवं जिले के विधायकगण के साथ एनडीए के पदाधिकारीगण एवं सभी घटक दलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम को शानदार तरीका से आयोजित करने के लिए रुपरेखा तैयार किया गया।

डॉ दीपक कुमार ने कहा
Modi in Champaran : इस बारे में डॉ दीपक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार से विशेष लगाव है। खासकर के महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी मोतिहारी आ रहे हैं। मोतिहारी की जनता उनके स्वागत की तैयारी में लगी है और अपने प्रधानमंत्री को सुनना चाहती है। यही वजह है कि एनडीए के सभी घटक दल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।







