'एन पी एन लाइव'

Bhojpuri film : भोजपुरी फिल्म ‘ई दिल्लगी हमार’ का मोतिहारी के पायल सिनेमा हॉल में भव्य प्रीमियर आज

SHARE:

Bhojpuri film

संवाददाता, मोतिहारी। Bhojpuri film : भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मोतिहारी के पायल सिनेमा हॉल में 15 जुलाई 2025 को भोजपुरी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘ई दिल्लगी हमार’ का भव्य प्रीमियर होने जा रहा है। फिल्म का निर्माण AGS आदित्य फिल्म्स और फिल्मेनिया एंटरटेनमेंट के संयुक्त सहयोग से किया गया है।

मुख्य अभिनेता मोतिहारी के रहने वाले

Bhojpuri film : इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके मुख्य अभिनेता आदित्य गुप्ता खुद मोतिहारी के रहने वाले हैं। स्थानीय प्रतिभा को बड़े पर्दे पर देखने का मौका पाकर मोतिहारीवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दर्शकों के इसी उत्साह को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म का पहला प्रीमियर शो मुफ्त दिखने का फैसला किया है। साथ ही अपनी अगली फिल्म की पूरी शूटिंग अक्टूबर-नवंबर में मोतिहारी और इसके आसपास के इलाके में करने की घोषणा की है।

आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता आदित्य गुप्ता के साथ बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक व फिल्मेनिया एंटरटेनमेंट के निदेशक गौरव, भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय निर्देशक सौरभ वर्मा और अभिनेता मैक्स भी मौजूद रहे।

Bhojpuri film

आदित्य गुप्ता ने यह कहा

Bhojpuri film : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आदित्य गुप्ता ने कहा, “ई फिल्म हमार दिल के बहुत करीब बा। मोतिहारी के दर्शक हमार प्रेरणा रहल बाड़ें, आ हम चाहत बानी कि सब लोग 15 जुलाई के पायल सिनेमा में आके ‘ई दिल से’ बनल फिल्म देखीं और अपना बीच के हीरो के भरपूर प्यार दीं।”

स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन

Bhojpuri film : बॉलीवुड निर्देशक गौरव ने भी स्थानीय कलाकारों और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि “भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा देने और नई प्रतिभाओं को मंच देने का हमारा सपना इस फिल्म के जरिए साकार हो रहा है। हमारा असली सपना बेहतर फिल्म बनाकर भोजपुरी सिनेमा को उसकी पुरानी गरिमा वापस लौटाना है। ”

Bhojpuri film

हमेशा लोक कलाकारों को मौका दिया :​ निर्देशक सौरभ वर्मा

Bhojpuri film : भोजपुरी फिल्म निर्देशक सौरभ वर्मा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा मैंने हमेशा से भोजपुरी सिनेमा और लोक कलाकारों को मौका दिया है और आगे भी ऐसी पारिवारिक और मनोरंजक सिनेमा के जरिये उन्हें मौका देता रहूँगा। ऐसी फिल्मों के निर्माण और प्रदर्शन में भी मेरा भरपूर सहयोग रहेगा।

‘ई दिल्लगी हमार’ एक भावनात्मक प्रेम कहानी है, जिसमें गांव की पृष्ठभूमि, पारिवारिक मूल्य और नई सोच का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक रवि मैथ्यू, निर्माता रीमा गुप्ता, सहयोगी निर्माता गौरव और सुंदरम श्रीवास्तव हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में आदित्य गुप्ता के अलावा निशा सिंह, अनूप अरोरा, और पिंकी सोलंकी हैं।

फिल्म रिलीज की जानकारी
  • तारीख: 15 जुलाई 2025
  • स्थान: पायल सिनेमा हॉल, मोतिहारी
  • समय: सुबह 9:00 बजे (प्रीमियर शो)
  • AGS आदित्य फिल्म्स, फिल्मेनिया एंटरटेनमेंट
ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई