मोतिहारी, 14 नवंबर। NDA East Champaran : पूर्वी चंपारण जिले की 12 विधानसभा सीटों में हुए चुनावों के परिणामों में एनडीए (भाजपा-जदयू गठबंधन) ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन ने ढाका विधानसभा क्षेत्र में केवल एक सीट पर जीत हासिल की। मतों के आंकड़े बताते हैं कि कई क्षेत्रों में मुकाबला काफी रोचक और कड़ा रहा। बेहद रोमांचक मुकाबला ढाका में देखने को मिला, जहां भाजपा के उम्मीदवार पवन जायसवाल को 178 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। यहां के राजद के उम्मीदवार फैसल रहमान को जीत मिली है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी इसकी घोषणा की गई है।

हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : भाजपा के कृष्णनंदन पासवान ने 96,864 वोट पाकर जीत दर्ज की। राजद के राजेंद्र राम 89,769 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कृष्णनंदन पासवान ने 7,095 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : भाजपा के सचिंद्र सिंह ने 89,057 वोट पाकर जीत हासिल की। राजद के मनोज यादव को 73,489 वोट मिले। सचिंद्र सिंह ने 15,568 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
केसरिया विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : जदयू की शालिनी मिश्रा ने 78,192 वोटों के साथ जीत हासिल की। वीआइपी के वरुण विजय दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 61,852 वोट प्राप्त हुए। शालिनी मिश्रा ने 16,340 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : लोकतंत्र शक्ति पार्टी (रामविलास) के राजू तिवारी ने 96,024 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। कांग्रेस के शशि भूषण राय 63,351 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। राजू तिवारी ने 32,683 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : भाजपा के प्रमोद कुमार ने 106,680 वोट पाकर जीत हासिल की। राजद के देव गुप्ता 92,917 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रमोद कुमार ने 13,563 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
मधुबन विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : भाजपा के राणा रणधीर ने 86,002 वोट पाकर जीत हासिल की। राजद की संध्या कुमारी को 80,510 वोट मिले। राणा रणधीर ने 5,492 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
पिपरा विधानसभा क्षेत्र
भाजपा के श्याम बाबू प्रसाद यादव ने 114,422 वोट प्राप्त किए। राजद के राजमंगल प्रसाद को 99,677 वोट मिले। श्याम बाबू ने 10,745 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
चिरैया विधानसभा क्षेत्र
भाजपा के लालबाबू गुप्ता ने 90,572 वोट पाकर जीत दर्ज की। राजद के लक्ष्मी नारायण यादव दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 51,212 वोट मिले। लालबाबू गुप्ता ने 39,360 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
सुगौली विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : लोकतंत्र शक्ति पार्टी (रामविलास) के राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने 98,590 वोट पाकर जीत हासिल की। राजद के श्याम किशोर चौधरी को 40,542 वोट मिले। बबलू गुप्ता ने 58,053 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
नरकटिया विधानसभा क्षेत्र
NDA East Champaran : जदयू के विशाल कुमार ने 1,04,450 वोट पाकर जीत हासिल की। राजद के डॉक्टर शमीम अहमद को 1,03,007 वोट मिले। विशाल कुमार ने केवल 1,443 वोटों के अंतर से यह जीत दर्ज की।
रक्सौल विधानसभा क्षेत्र
भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की। राजद के श्याम बिहारी प्रसाद को 88,382 वोट मिले। प्रमोद कुमार सिन्हा ने 18,116 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
ढाका विधानसभा क्षेत्र
महागठबंधन (राजद) के फैसल रहमान ने 1,12,716 वोट पाकर जीत हासिल की। भाजपा के पवन जायसवाल 1,12,549 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। फैसल रहमान ने महज 178 वोटों के अंतर से यह जीत दर्ज की।
NDA East Champaran : इस प्रकार, मोतिहारी जिले में एनडीए ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन केवल ढाका विधानसभा क्षेत्र में सीमित सफलता पा सका। कई सीटों पर जीत का अंतर बहुत कम रहा, जिससे चुनाव रोमांचक बने रहा।







