'एन पी एन लाइव'

Ghazipur community toilet : गाजीपुर के देवकली ब्लाक के सामुदायिक शौचालय चिलार का हाल बेहाल, सचिव और प्रधान खुद में मस्त

SHARE:

Ghazipur community toilet

अवनीश सिंह, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 15 नवंबर। Ghazipur community toilet : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का सख्त निर्देश है कि प्रत्येक ग्राम सभा की सामुदायिक शौचालय एवं सचिवालय का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाह किया जाए। उन्हें किसी भी दशा में क्रियान्वित हालत में रखा जाए। लेकिन गाजीपुर जिले के देवकली ब्लाक के चिलार गांव की हालत काफी खराब है। इसकी जिम्मेदारी वहां के सचिव जितेंद्र यादव तथा प्रधान की बनती है।

पत्रकारों की टीम हो गई हतप्रद

Ghazipur community toilet :जब इस गांव के सामुदायिक शौचालय पर पत्रकारों की टीम पहुंची तो वहां का नजारा देखकर पत्रकारों की टीम हतप्रभ रह गई। सामुदायिक शौचालय का गेट तो खुला था लेकिन वहां कोई पानी की व्यवस्था नहीं थी। शौचालय में घास जमी थी,पानी की टंकी वहीं शौचालय में उलट कर रखी गई थी,जैसे कई वर्षों से यह शौचालय निष्क्रिय पड़ा हुआ हो और वह अपनी स्थिति पर खुद रो रहा हो कि हाय रे मैं कैसे सचिव और प्रधान के पाले पड़ गया। जब इस मामले पर ग्राम सभा चिलार के प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की गई तो प्रधान का मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

यह मिला जवाब

Ghazipur community toilet :तब टीम ने उस ग्राम सभा के सचिव (सेक्रेटरी) जितेन्द्र यादव से फोन पर संपर्क किया तो उस सचिव ने स्पष्ट तौर पर कहा “आप पत्रकारों को जो छापना है छापिए,आपको जो लिखना है आप लिखिए हमारा ऐसे ही काम चलेगा। जहां शिकायत करना हो आप शिकायत कीजिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” जब एक जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति इस तरीके का बयान देने लगे तो यह समझा जा सकता है कि यह किसकी दम पर बयान दे रहा है। अगर अधिकारी एक नजर इस ग्राम सभा पर दौड़ा दें तो वहां के सचिव और प्रधान की सारी करतूत अधिकारियों को समझ में आ जाएगी।

कार्यवाहक ने कहा— सकारात्मक खबर दिखाइए

Ghazipur community toilet : जब ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी देवकली से संपर्क करने की कोशिश की गई तो खंड विकास अधिकारी देवकली छुट्टी पर थे। उनकी जगह पर कार्यवाहक ने फोन उठाया और उन्होंने बताया कि आप लोगों को सकारात्मक खबर दिखानी चाहिए। तो क्या केवल मीडिया उनके काले कारनामों पर पर्दा डालती रहे और उनके सकारात्मक खबरों को दिखाया जाए। नकारात्मक खबर कौन देखेगा। इनकी काली करतूत ना दिखाई जाए।अगर काली करतूत के बारे में पूछ दिया जाए तो जितेंद्र यादव जैसे कर्मचारी अनाप-शनाप बोलना शुरू करते हैं।

देवकली ब्लाक के चिलार गांव के सचिव जितेंद्र यादव के पूरे क्लस्टर को प्रशासन की ओर से देखने की जरूरत है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई