'एन पी एन लाइव'

NCR Dense Fog : एनसीआर पर कोहरे की पहली चादर, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

SHARE:

NCR Dense Fog Hits Early Winter, Pollution Levels Raise Alarm

नोएडा, 13 दिसंबर। NCR Dense Fog : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दियों की दस्तक के साथ ही सीजन का पहला घना कोहरा छा गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय दृश्यता काफी घट गई है, जिससे सड़क यातायात और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना

NCR Dense Fog : स्थानीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना जताई है।

15 को तापमान में आएगी अधिक गिरावट

14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 15 दिसंबर को तापमान में और गिरावट आ सकती है, जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। फिलहाल किसी तरह की औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कोहरे के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का विषय

NCR Dense Fog : उधर, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है। शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 387 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। यह स्तर खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए बेहद नुकसानदेह माना जाता है।

प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी

NCR Dense Fog : पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। मंगलवार को एक्यूआइ 282, बुधवार को 259, गुरुवार को 307 और शुक्रवार को 349 दर्ज किया गया, जो शनिवार को और बढ़ गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 18 इलाकों में एक्यूआइ 400 के पार पहुंच चुका है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में गिना जाता है।

सर्वाधिक प्रभावित इलाका वजीरपुर

NCR Dense Fog : सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में वजीरपुर रहा, जहां एक्यूआइ 443 दर्ज किया गया। इसके अलावा जहांगीरपुरी, विवेक विहार, रोहिणी, आनंद विहार, अशोक विहार, सोनिया विहार, नरेला, बवाना, नेहरू नगर, पटपड़गंज, आइटीओ, पंजाबी बाग, मुंडका, बुराड़ी क्रॉसिंग, चांदनी चौक और डीयू नॉर्थ कैंपस जैसे क्षेत्रों में भी प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी यह सलाह

NCR Dense Fog : स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, मास्क का उपयोग करें और ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ठंड के साथ हवा की रफ्तार कम रही तो आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ सकती है।

Leave a Comment