'एन पी एन लाइव'

Modi speech : मोदी ने भरी हुंकार, सुशासन और विकास के लिए मांगा वोट, जंगलराज की भी याद दिलाई

SHARE:

Modi speech

ओम वर्मा, पटना। Modi speech : बिहार में आज का राजनीतिक तापमान चरम पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हुंकार भरी और एनडीए के समर्थन में वोट देने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने छपरा और मुजफ्फरपुर में रैलियों को सं​बोधित किया। उन्होंने जनता से बिहार में सुशासन और विकास के लिए फिर से एनडीए को जीत दिलाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने लालू और राबड़ी देवी के शासन में व्याप्त जंगलराज का जिक्र किया और जनता से इन दलों से दूर रहने की अपील की। कहा कि बिहार को समृद्धि के मार्ग पर ले जाइए। मोदी ने दो युवराजों— राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को भी खूब खरी खोटी सुनाई।

उन्होंने जनसमूह से नारा लगवाया कि जंगलराज से दूर रहेगा बिहार–फिर बनेगी एनडीए सरकार। मोदी ने कहा कि यह चुनाव विकास के महायज्ञ को गति देने का अवसर है।

बहनों के स्वरोजगार के लिए योजना चलाई

Modi speech : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बहनों के स्वरोजगार के लिए बहुत बड़ी योजना चलाई है। 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में स्वरोजगार के लिए 10—10 हजार रुपये पहुंच चुके हैं। इन पैसों से महिलाएं खुद का कोई न कोई काम शुरू कर रही हैं। हम यहीं नहीं रुकेंगे। चुनाव बाद एनडीए की सरकार बनेगी तो इन बहनों को काम बढ़ाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

दोनों युवराज कर रहे झूठ वादे

Modi speech : बिहार के चुनावी संग्राम में दो युवकों की जोड़ी, जो अपने आप को युवराज ही मानते हैं। ये दोनों युवाओं ने झूठे वादों की झड़ी लगा दी है। एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज, दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज। ये दोनों हजारों करोड़ के घोटाले में जमानत पर हैं। इन दोनों ने कल भर—भर के मोदी को गालियां दी हैं। ये लोग नामदार हैं, तो ये कामदार को गालियां तो देंगे ही। कामदार को गालियां दिए बिना नामदार का खाना हजम नहीं होता।

ये समझते हैं अपना जन्मसिद्ध अधिकार

Modi speech :  मोदी ने कहा कि पिछड़े और दलितों को गाली देना तो ये नामदार अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। इसीलिए ये लोग मुझे चौबीसों घंटे दुत्कारते रहते हैं। नफरत करते हैं। गालियां देते रहते हैं। गंदी—गंदी गालियां देते रहते हैं। सिर्फ इसलिए कि इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि एक पिछड़ा, एक गरीब घर से निकला, एक चाय बेचने वाला व्यक्ति आज यहां पहुंच गया है।

गालियां देने वालों, कान खोलकर सुन लो

Modi speech : प्रधानमंत्री ने कहा कि जो गालियां देते हैं, वो कान खोल का सुनो। मोदी, आपकी कृपा से यहां नहीं पहुंचा है। यह तो देश की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से और बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की कृपा से यहां पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी और कांग्रेस का रिश्ता तेल और पानी की तरह दिख रहा है। दोनों एक शीशे के ग्लास में होते हैं लेकिन तेल और पानी का मेल नहीं होता है।

मोदी ने कहा कि बिहार से बराबर खबरें आ रही हैं कि कैसे आरजेडी के कार्यकर्ता, कांग्रेस को नीचे घसीट रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आरजेडी के कार्यकर्ताओं से पूरी दुश्मनी निकाल रहे हैं। जमानत पर चल रहे ये दोनों युवाओं ने दिखाने की कोशिश की कि उनके ​बीच कोई मनमुटाव नहीं है, कोई झगड़ा नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है।

Modi speech
मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान भाजपा नेत्री ऋतुराज।
इन दोनों युवराजों को सत्ता का लालच

Modi speech : मोदी ने कहा कि इन दोनों को कोई एक चीज साथ ले आई है तो वह है सत्ता का लालच। इन्हें किसी भी तरह से बिहार की सत्ता पर कब्जा करना है, ताकि भ्रष्ट परिवार मिलकर फिर से बिहार को लूट सकें। मोदी ने जनता की सवाल उछाला कि क्या इन दोनों युवराजों को बिहार लूटने की इजाजत देंगे तो जनता की तरफ से जवाब आया कि नहीं। ऐसा नहीं होने देंगे।

वोट देने की अपील

Modi speech :  मोदी ने छठ पूजा के बाद छह नवंबर को होने वाले मतदान में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। कहा कि पहले वोट, फिर कोई और काम। उन्होंने कहा कि आपका हर वोट बिहार को सुशासन से समृद्धि की ओर ले जाएगा। जब फिर एनडीए सरकार बनेगी, वही बिहार के उज्जवल भविष्य का शिलान्यास होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई