ओम वर्मा, पटना, 30 अक्टूबर। Amit Shah: जैसे—जैसे समय बीत रहा है, बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने उफान पर है। राज्य में भाजपा के राष्ट्रव्यापी नेताओं ने डेरा डाल दिया है। बिहार में एक रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को जंगल राज की याद दिलाई। कहा कि लालू और राबड़ी देवी के शासन में बिहार में किडनैपिंग का कारोबार खूब फलफूल रहा था। राज्य में 32 हजार अपहरण हुए थे। 12 से अधिक नरसंहार हुए थे। ऐसे में यह सरकार दोबारा आ गई तो राज्य के हालात खराब होंगे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर आरोप लगाया कि वे राज्य में विकास नहीं होने देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि राज्य में हालात फिर से खराब हो जाएं और बिहार शांति के रास्ते से हट जाए। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।
सोनिया गांधी पर निशाना
Amit Shah: बृहस्पतिवार को राज्य में अमित शाह ने कई रैलियों को संबोधित किया और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को वोट देने की अपील की। अमित शाह ने इटली का भी जिक्र किया। कहा कि इस बार एनडीए को ऐसी जीत दिलाएं कि उसके झटके इटली तक महसूस हों। इटली का जिक्र कर के अमित शाह ने इशारों इशारों में सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
चारा घोटाला का जिक्र
Amit Shah: लखीसराय में अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद के शासनकाल में चारा घोटाला हुआ। नौकरी के बदले लोगों की जमीन ले ली गई। यहां तक की बाढ़ राहत के नाम पर घोटाला किया गया। अमित शाह ने वादा किया कि वे दो साल के अंदर लखीसराय में मेडिकल कालेज बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही राज्य से जंगल राज का खात्मा किया। अब फिर से राज्य को उसी दौर में नहीं जाने देना है।
राहुल गांधी की भी रैली
Amit Shah: इसी दौरान राहुल गांधी ने भी बिहार में रैली की। उन्होंने अपने भाषण में अमित शाह को लपेटा। उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि बिहार में उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, जबकि एक औद्योगिक घराने को कम दामों में जमीन दे दी गई। ऐसे में यह कहना कि बिहार में उद्योग के लिए जमीन नहीं, ऐसा नहीं है। वहीं मुंगेर में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने छठ को लेकर अपमान किया। राहुल गांधी को भारत की संस्कृति का आभास नहीं है। उनका ननिहाल इटली है। इसलिए वह भारत की संस्कृति से अनजान हैं।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







