'एन पी एन लाइव'

Mamata Banerjee Exit : संजय जायसवाल का दावा—26 अप्रैल के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी

SHARE:

Mamata Banerjee Exit: Sanjay Jaiswal Says She Won’t Remain CM After April 26

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। Mamata Banerjee Exit : भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब किसी नेता की विदाई निश्चित हो जाती है तो वह अनुशासन से भटकने लगता है। वर्तमान में ममता बनर्जी भी उन्हीं हालातों से गुजर रही हैं और उनकी सत्ता से विदाई अब तय मान ली जानी चाहिए।

ममता की भाषा असंयमित

Mamata Banerjee Exit :संजय जायसवाल ने ममता बनर्जी के एसआइआर संबंधी बयान पर कड़ा प्रतिवाद किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की भाषा इतनी असंयमित है कि उस पर प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं। आम तौर पर इस तरह की बातें वही नेता करते हैं जिन्हें भरोसा हो जाता है कि उनकी सत्ता जाने वाली है। ममता बनर्जी खुद समझती हैं कि 26 अप्रैल के बाद वह मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगी। यहां तक कि मुझे इस बात पर भी संदेह है कि वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी रह पाएंगी या नहीं।

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्या बातें कीं, इस पर टिप्पणी करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

बिप्लब कुमार देब ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

Mamata Banerjee Exit : इधर, ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी है, और अगर ममता बनर्जी के बयान का मतलब यह है कि राजधानी पाकिस्तान में होनी चाहिए तो यह बेहद विचित्र है। ऐसा लगता है कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि वे क्या कह रही हैं। बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाकर देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी—क्या ममता यह सब भूल चुकी हैं? जब किसी नेता की राजनीतिक पारी समाप्त होने वाली होती है तो उनका व्यवहार ऐसा ही हो जाता है।

पीएम के यहां भोजन हमारे लिए गर्व की बात

Mamata Banerjee Exit : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एनडीए सांसदों को डिनर पर आमंत्रित किए जाने के बारे में संजय जायसवाल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। कई सांसद ऐसे थे जिन्होंने पहले कभी प्रधानमंत्री के आवास पर भोजन नहीं किया था। लेकिन इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री के साथ बैठकर चाय और भोजन का आनंद लिया।

info.nationalprimenews.com@gmail.com

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment