पटना, 27 दिसंबर। Guru Gobind Singh : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राजधानी पटना में धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, पटना साहिब में सुबह से ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखा गया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शनिवार को पटना साहिब पहुंचे और तख्त श्री हरिमंदिर परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और राज्य में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की।

Guru Gobind Singh : CM का सम्मान, तख्त समिति ने भेंट किए प्रतीक
कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए जत्थेदारों और तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत में भी जाकर मत्था टेका और गुरुओं के आदर्शों को नमन किया।
वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की मौजूदगी
Guru Gobind Singh : इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
राज्यपाल भी पहुंचे श्रद्धांजलि देने
Guru Gobind Singh : इससे पहले बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी पटना साहिब में मत्था टेका और गुरु गोबिंद सिंह जी के त्याग, शौर्य और आदर्शों को याद किया।

पटना में जन्मस्थान होने से उमड़ा उत्साह
Guru Gobind Singh : गौरतलब है कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान पटना ही है, जिसके कारण प्रकाश पर्व पर पूरे शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था।







