'एन पी एन लाइव'

Bangladesh Hindu Killings : बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर नेपाल में उबाल, कई शहरों में विरोध प्रदर्शन

SHARE:

Bangladesh Hindu Killings: Nepal Erupts in Massive Protests After Brutal Murders

काठमांडू, 27 दिसंबर। Bangladesh Hindu Killings : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों की नृशंस हत्या के विरोध में नेपाल उबल पड़ा है। शुक्रवार और शनिवार को बीरगंज, जनकपुरधाम और गोलबाजार सहित कई प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।

मामला तब गरमाया जब 18 दिसंबर को 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर फैक्ट्री में ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। क्रूरता की पराकाष्ठा यह रही कि भीड़ ने दास के शव को पेड़ से लटकाने के बाद आग के हवाले कर दिया।

इसके कुछ दिन बाद बुधवार को एक अन्य हिंदू युवक अमृत मंडल की भी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Bangladesh Hindu Killings : बांग्लादेश में बढ़ते कट्टरपंथ पर चिंता

इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद, अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के शासन में इस्लामी कट्टरपंथी समूहों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Bangladesh Hindu Killings : नेपाल में जगह-जगह उग्र प्रदर्शन

इन हत्याओं के खिलाफ नेपाल में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए।

गोलबाजार (सिरहा) में सड़क जाम

Bangladesh Hindu Killings : हिंदू अधिकार संगठन राष्ट्रीय एकता अभियान ने सिरहा जिले के गोलबाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए ईस्ट-वेस्ट हाईवे को अवरुद्ध कर दिया और नारे लगाए—

  • “हिंदुओं की हत्या बंद करो”
  • “अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करो”
  • “मानवाधिकारों का सम्मान करो”

राष्ट्रीय एकता अभियान के जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा— हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालना चाहते हैं कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक ऐसी घटनाएं पूरी तरह बंद नहीं हो जातीं।

बीरगंज में मुस्लिम समुदाय की रैली

Bangladesh Hindu Killings : शनिवार को बारा और परसा जिलों की जमीयत उलेमा-ए नेपाल ने भी बीरगंज में एक रैली निकाली।
उपाध्यक्ष मौलाना अली असगर मदनी के नेतृत्व में मुस्लिम नेताओं और आम नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया।

रैली में नारे लगे
  • “दीपू चंद्र दास के हत्यारों को सजा दो”
  • “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद”
  • “हिंदुओं की हत्या बंद करो”
  • “मोहम्मद यूनुस मुर्दाबाद”
  • “हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद”

इससे पहले शुक्रवार को महिला अभियान जनकपुरधाम के बैनर तले जनकपुरधाम में भी जनाक्रोश देखने को मिला।

नेपाल की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा हिंदू

Bangladesh Hindu Killings : 2021 की जनगणना के अनुसार नेपाल की लगभग 81% आबादी हिंदू है, इसलिए पड़ोसी देश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों ने नेपाल में गहरी संवेदना और नाराज़गी को जन्म दिया है।

Leave a Comment