'एन पी एन लाइव'

conflict : ईरान और इजरायल संघर्ष बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं : चीन

SHARE:

conflict

बीजिंग। conflict : चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। एक रिपोर्टर ने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल पूछा।

कुओ च्याखुन ने कहा कि हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे तनाव को जल्द से जल्द कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं, क्षेत्र को और अधिक उथल-पुथल में जाने से रोकें और समस्या को हल करने के लिए बातचीत और वार्ता के सही रास्ते पर लौटने के लिए स्थितियां बनाएं।

मतभेदों को सुलझाने का आग्रह किया

conflict : कुओ च्याखुन ने जोर देकर कहा कि अगर इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ता या फैलता रहा तो सबसे पहले मध्य पूर्व के देशों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने क्रमशः ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार को फोन करके दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया है। दोनों पक्षों को संघर्ष को बढ़ने से रोकने और तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

बल से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती

conflict : कुओ च्याखुन ने कहा कि बल से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती। किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद को बातचीत और परामर्श के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। केवल आम सुरक्षा की अवधारणा का पालन करके ही सभी पक्षों की उचित चिंताओं को पूरी तरह से हल किया जा सकता है। चीन संबंधित पक्षों के साथ संचार बनाए रखना, शांति को बढ़ावा देना और वार्ता को बढ़ावा देना जारी रखेगा और क्षेत्रीय स्थिति में और अधिक उथल-पुथल से बचना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई