'एन पी एन लाइव'

BRICS partner : चीन ने वियतनाम का ब्रिक्स भागीदार देश बनने का स्वागत किया

SHARE:

BRICS partner

बीजिंग। BRICS partner : चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन वियतनाम का ब्रिक्स भागीदार देश बनने का स्वागत करता है। ब्रिक्स परिवार एक नए भागीदार देश का स्वागत करता है, जिसका अर्थ है कि ब्रिक्स तंत्र की प्रतिनिधित्व का और विस्तार हुआ है और इसके प्रभाव को और अधिक प्रदर्शित किया गया है।

हाल ही में ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वियतनाम ब्रिक्स का भागीदार देश बन गया है।

सकारात्मक योगदान देगा

BRICS partner : कुओ च्याखुन ने पत्रकारों के प्रासंगिक सवालों के जवाब में कहा कि ब्रिक्स सहयोग में वियतनाम की भागीदारी न केवल उसके अपने विकास के लिए अनुकूल है, बल्कि ब्रिक्स देशों और वैश्विक दक्षिण के साझा हितों के अनुरूप भी है। विश्वास है कि वियतनाम ब्रिक्स तंत्र में सकारात्मक योगदान देगा।

अधिक योगदान देने को तैयार

BRICS partner :  कुओ च्याखुन ने कहा, “चीन अन्य ब्रिक्स सदस्यों और साझेदार देशों के साथ मिलकर अधिक व्यापक, घनिष्ठ, व्यावहारिक और समावेशी साझेदारी बनाने, “ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग” के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने तथा बहुपक्षवाद को बनाए रखने, निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने और आम विकास को बढ़ावा देने में अधिक योगदान देने को तैयार है।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई