'एन पी एन लाइव'

Car Explosion : लाल किले के पास कार में धमाका, तीन गाड़ियों में लगी आग, आठ की मौत

SHARE:

“Car Explosion Near Red Fort – Delhi Blasts

नई दिल्ली, 10 नवंबर। Car Explosion : देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह धमाका हुआ है। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। अहम जगहों पर पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है।

दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

बताया जा रहा है कि कार में धमाके के बाद वहां खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कॉल प्राप्त हुई। कॉल मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया।

वाहनों की आवाजाही रोकी गई

Car Explosion : इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

पार्क की गई कार में ब्लास्ट

Car Explosion :  शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गई हैं।

शाम में गुलजार रहता है इलाका

Car Explosion :  आपको बताते चलें, लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है। शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई