ओम वर्मा, नई दिल्ली। Bihar ExitPoll : बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल नतीजे सामने आए। इन सभी एग्जिट पोल में एक समान रुझान देखने को मिला है। राज्य में एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है यानी ‘फिर एक बार, नीतीशे कुमार’।
पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल
पीपुल्स पल्स के अनुमान के मुताबिक,
- एनडीए को 133 से 159 सीटें,
- महागठबंधन को 75 से 101 सीटें,
- जनसुराज को 0 से 5 सीटें,
- अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स
एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार,
- एनडीए को 152 सीटें,
- महागठबंधन को 28 सीटें,
- जनसुराज को 2 सीटें,
- अन्य दलों को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल
- पीपल्स इनसाइट ने भी एनडीए को स्पष्ट बढ़त दी है —
- एनडीए को 133 से 159 सीटें,
- महागठबंधन को 75 से 101 सीटें,
- जनसुराज को 0 से 5 सीटें,
- अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
दैनिक भास्कर एग्जिट पोल
- दैनिक भास्कर के सर्वे में भी एनडीए का पलड़ा भारी है।
- एनडीए को 145 से 160 सीटें,
- महागठबंधन को 73 से 91 सीटें,
- जनसुराज को 0 से 3 सीटें,
- अन्य को 5 से 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
जेवीसी एग्जिट पोल
- जेवीसी के एग्जिट पोल में —
- एनडीए को 135 से 150 सीटें,
- महागठबंधन को 88 से 103 सीटें,
- अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है
पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल
पोलस्ट्रैट के अनुसार भी एनडीए की वापसी तय मानी जा रही है।
- एनडीए को 133 से 148 सीटें,
- महागठबंधन को 87 से 102 सीटें,
- अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
पार्टीवार सीटें (पोलस्ट्रैट)
- भाजपा – 68 से 72 सीटें
- जदयू – 55 से 60 सीटें
- लोजपा (रामविलास) – 9 से 12 सीटें
- हम – 1 से 2 सीटें
- आरएलएम – 0 से 2 सीटें
असली परीक्षा 14 नवंबर को
Bihar ExitPoll : हालांकि, सभी एजेंसियों के नतीजे इस ओर इशारा करते हैं कि एनडीए एक बार फिर सत्ता में लौट सकता है, लेकिन यह अंतिम फैसला नहीं है।
वास्तविक परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद यह तय होगा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल जारी रहेगा या नहीं।
सरकार बनाने के लिए 122 सीटें
Bihar ExitPoll : बता दें कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में 122 का आंकड़ा बहुमत के लिए आवश्यक है।
राज्य में फिलहाल नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।







