'एन पी एन लाइव'

Bihar exit poll NDA : बिहार में एनडीए की वापसी तय, इंडी गठबंधन को तगड़ा झटका

SHARE:

Bihar Exit Polls 2025: NDA set to return, major setback for INDI Alliance

ओम वर्मा, नई दिल्ली। Bihar exit poll NDA : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब नजरें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के साथ यह तय होगा कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा। इस बीच आइएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जो राज्य की राजनीति के रुख को साफ़ संकेत दे रहे हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एनडीए एक बार फिर बहुमत के साथ सत्ता में लौटता दिख रहा है, जबकि इंडी गठबंधन (महागठबंधन) को करारा झटका लग सकता है। अनुमान के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें, जबकि इंडी गठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं।

दलवार अनुमानित सीटें
  • भाजपा (BJP) – 65 से 73 सीटें
  • जेडीयू (JDU) – 67 से 75 सीटें
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) – 4 से 5 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 7 से 9 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) – 1 से 2 सीटें
इंडी गठबंधन में
  • राजद (RJD) – 53 से 58 सीटें
  • कांग्रेस (INC) – 10 से 12 सीटें
  • सीपीएम (एमएल) – 5 से 8 सीटें
  • सीपीआई – 2 से 3 सीटें
  • सीपीएम (मार्क्सवादी) – 2 से 3 सीटें
  • वीआईपी – 1 से 4 सीटें
अन्य दल
  • एआइएमआइएम (AIMIM) – 2 से 3 सीटें
  • जनसुराज पार्टी (Prashant Kishor) – 0 से 2 सीटें
  • अन्य दल – 0 से 5 सीटें
वोट शेयर प्रतिशत

Bihar exit poll NDA : एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को कुल 48% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि इंडी गठबंधन को 37% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

दलवार वोट शेयर
  • भाजपा – 19%
  • जेडीयू – 20%
  • हम – 2%
  • लोजपा (रामविलास) – 5%
  • आरएलएम – 2%
इंडी गठबंधन में
  • राजद – 21%
  • कांग्रेस – 7%
  • सीपीएम (एमएल) – 6%
  • सीपीआई – 1%
  • सीपीएम (मार्क्सवादी) – 1%
  • वीआईपी – 1%
अन्य
  • जनसुराज (प्रशांत किशोर) – 5%
  • एआइएमआइएम – 1%
  • अन्य दल – 9%
सर्वे का आधार

Bihar exit poll NDA : आइएएनएस-मैटराइज का यह एग्जिट पोल 6 नवंबर से 11 नवंबर के बीच किया गया। इस सर्वे में 66,087 मतदाताओं की राय ली गई — जिनमें 31,722 पुरुष, 19,165 महिलाएं और 15,200 युवा मतदाता शामिल थे। एजेंसी के अनुसार मार्जिन ऑफ एरर ±3 प्रतिशत तक हो सकता है।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ — पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों, और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले गए। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई