नई दिल्ली, 14 नवंबर। NDA Lead : बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए की मजबूत बढ़त सामने आते ही गठबंधन खेमे में उत्साह का माहौल बन गया है। भाजपा और जदयू के नेताओं ने इस बढ़त के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा है कि लोगों ने एक बार फिर ‘सुशासन’ को चुनकर साफ संदेश दे दिया है।
लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उत्साह
NDA Lead : लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “मैं बेहद खुश और गौरवान्वित हूं। बिहार की जनता ने एक सुरक्षित और समृद्ध राज्य के लिए एनडीए पर भरोसा जताया है। मुझे लगता है कि आज बिहार की जो भावना है, वही पूरे देश की भावना है।”
पोस्टल बैलेट और ईवीएम—दोनों में बढ़त: भाजपा
NDA Lead : पटना में भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी ने कहा कि शुरुआती रुझान एनडीए की स्पष्ट बढ़त दिखा रहे हैं। उन्होंने दावा किया, “पोस्टल बैलेट में भी हम आगे रहे और ईवीएम की गिनती शुरू होते ही हमारी बढ़त लगातार बढ़ती गई। आंकड़े 200 से ऊपर जा सकते हैं।”
दिल्ली में भाजपा का महागठबंधन पर हमला
NDA Lead : दिल्ली में भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एनडीए की बढ़त का स्वागत करते हुए कांग्रेस के ‘60 लाख वोट कटने’ के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “बिहार इतिहास लिख रहा है। सुशासन का दूसरा नाम नीतीश कुमार है। महिला सशक्तीकरण और युवाओं के सपनों को पूरा करने का काम एनडीए ने किया है। बिहार की जनता ने आज इस पर मुहर लगा दी है।”
महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “विपक्ष की आस्था न संविधान में है और न ही लोकतंत्र में।”
अंतिम नतीजों का इंतजार
NDA Lead : रुझानों में एनडीए की बढ़त के साथ भाजपा नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। नेताओं का कहना है कि यह चुनाव परिणाम बिहार की जनता के ‘सुशासन’ पर विश्वास की मिसाल बनेंगे। अब सभी की निगाहें अंतिम नतीजों पर टिक गई हैं, जो तय करेंगे कि राज्य की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।







