'एन पी एन लाइव'

Bengal Voter Removal : पश्चिम बंगाल में 46 लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए चिन्हित

SHARE:

Bengal Voter Removal: Over 4.6 Million Names Marked for Deletion in Special Revision

कोलकाता, 3 दिसंबर। Bengal Voter Removal :  भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा 4 नवंबर से शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के दौरान पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की बड़े पैमाने पर छानबीन की जा रही है। इस प्रक्रिया में गणना प्रपत्रों (Forms) के डिजिटलीकरण के दौरान अब तक 46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम ऐसे पाए गए हैं जिन्हें मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।

मंगलवार शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, डिजिटलीकरण का जो ट्रेंड सामने आया है, उसके मुताबिक कुल 46.30 लाख नाम हटाने योग्य श्रेणी में पहचाने गए हैं।

इसके विपरीत, सोमवार शाम तक यह संख्या 43.50 लाख थी। यानी सिर्फ 24 घंटों में सूची से हटाए जाने योग्य नामों की संख्या में करीब 2.70 लाख का इजाफा हुआ है।

22.28 लाख नाम मृत मतदाताओं के श्रेणी में

Bengal Voter Removal :  मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम तक चिन्हित 46.20 लाख नामों में 22.28 लाख नाम “मृत मतदाताओं” के श्रेणी में आते हैं।

करीब 6.40 लाख मतदाता “लापता मतदाता” के रूप में पहचाने गए हैं—ऐसे वोटर जो लंबे समय से क्षेत्र में नहीं पाए जा रहे।

लगभग 16.22 लाख “स्थानांतरित मतदाता”, यानी शादी, नौकरी या अन्य कारणों से स्थायी तौर पर कहीं और शिफ्ट हो चुके लोग।

करीब 1.05 लाख “डुप्लिकेट मतदाता”, जिनका नाम एक से अधिक जगह दर्ज था।

राज्य में इतने वोटर हैं पंजीकृत

Bengal Voter Removal :  27 अक्टूबर तक की आधिकारिक सूची के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुल 7,66,37,529 वोटर पंजीकृत थे।

इसी बीच, मंगलवार शाम को चुनाव आयोग ने यह भी जानकारी दी कि राज्य में ऐसे मतदान केंद्रों (Polling Booths) की संख्या में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है, जहाँ एक भी मृत, डुप्लिकेट या स्थानांतरित मतदाता नहीं पाया गया। यह संख्या पिछले 24 घंटों में काफी घट गई है।

सोमवार को ईसीआई ने बताया था कि प्रदेश में 2,208 ऐसे पोलिंग बूथ हैं जहाँ सूची पूरी तरह “शुद्ध” है — यानी इनमें कोई मृत, डुप्लिकेट या शिफ्ट हुआ मतदाता नहीं है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई