'एन पी एन लाइव'

Teacher Murder Case : बिहार में स्कूल जा रही शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

SHARE:

Teacher Murder Case: Woman Teacher Shot Dead in Broad Daylight in Bihar’s Araria

अररिया, 3 दिसंबर। Teacher Murder Case : बिहार के अररिया ज़िले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका की अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली बताई जा रही हैं।

कैसे हुई घटना?

Teacher Murder Case : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह के समय हुई जब मध्य विद्यालय, खाबदह कन्हैली में कार्यरत शिक्षिका शिवानी कुमारी अपनी स्कूटी से प्रतिदिन की तरह स्कूल जा रही थीं।

जब वे स्कूल पहुँचने ही वाली थीं, तभी बाइक पर आए दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें बेहद नज़दीक से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही शिवानी स्कूटी से गिर पड़ीं।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Teacher Murder Case : घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों अपराधी काफी नजदीक से गोली मारने के बाद तेजी से भाग निकले।

किराये के घर में रहती थीं शिक्षिका

शिवानी कुमारी अररिया में किराये के घर में रहती थीं और रोज़ की तरह बुधवार को भी स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन स्कूल पहुँचने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, एसपी मौके पर पहुंचे

Teacher Murder Case : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की जानकारी ली।

एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि मामले की जांच हरसंभव एंगल से की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि “अपराधी चाहे जो भी हों, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

हत्या का कारण ज्ञात नहीं

Teacher Murder Case : पुलिस के अनुसार, अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह जांच की जा रही है कि यह कोई व्यक्तिगत रंजिश थी, पेशेवर दुश्मनी या किसी अन्य वजह से जुड़ी वारदात।

सरकार के दावों पर फिर उठे सवाल

Teacher Murder Case : गौरतलब है कि बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी लगातार अपराध नियंत्रित करने के दावे करते रहे हैं, लेकिन शिक्षिका की दिनदहाड़े हत्या ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई