कोलकाता, 15 नवंबर। Bengal Violence : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं रैली निकाली। यह रैली शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी, लेकिन अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब करीब 40–50 लोगों के एक समूह ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस हमले में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
हमले के बाद इलाके में डर का माहौल
Bengal Violence : हमले के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल फैल गया। चश्मदीदों का कहना है कि रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण थी। कार्यकर्ता मिठाइयाँ बाँट रहे थे, एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और बिहार में भाजपा की जीत का जश्न मना रहे थे। तभी अचानक कुछ लोगों का एक समूह वहाँ आया। आरोप है कि वे तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे और उन्होंने रैली में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
चश्मदीद ने यह बताया
Bengal Violence : हमले में घायल एक भाजपा समर्थक ने बताया, “हम अपने मंडल के साथ बिहार में भाजपा की जीत का जश्न मनाने पहुंचे थे। हम मिठाइयाँ बाँट रहे थे और बातचीत कर ही रहे थे कि तभी टीएमसी के कार्यकर्ता पुष्पेंदु कुछ लोगों के साथ आया और हमें बिना किसी कारण बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने हमें लोहे की रॉड और डंडों से मारा। मेरा हाथ कई जगह से टूट गया है और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। ऐसा लग रहा था जैसे वे हमें मार ही डालेंगे।”
कई कार्यकर्ताओं के हाथ पैर टूटे
Bengal Violence : हमले में कई कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर टूट गए हैं और कुछ के सिर व पीठ पर गहरी चोटें पाई गई हैं। कई घायल लगातार दर्द की शिकायत कर रहे हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
बढ़ रहा है तनाव
Bengal Violence : स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की राजनीतिक हिंसा से क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमला राजनीतिक बदले की भावना से किया गया है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
इधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







