अमृतसर, 27 सितंबर। Babbar Khalsa : आतंकवाद के खिलाफ पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकवादी परमिंदर सिंह पिंडी को यूएई से भारत लाया गया।
पंजाब पुलिस ने एक्स पोस्ट पर यह लिखा
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया नेटवर्क ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी परमिंदर सिंह पिंडी को अबू धाबी (यूएई) से भारत वापस लाया. केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग और समर्थन से। पिंडी विदेश में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमले, हिंसक हमले और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल है।
चार सदस्यीय टीम गई
Babbar Khalsa : उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम, बटाला पुलिस द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पर तुरंत कार्रवाई करते हुए यूएई गई। विदेश मंत्रालय और यूएई के अधिकारियों से समन्वय करते हुए, टीम ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया और आरोपित को सफलतापूर्वक वापस लेकर आई।
पंजाब पुलिस ने जताया आभार
Babbar Khalsa : डीजीपी ने आगे कहा कि यह सफल प्रत्यर्पण पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, साथ ही उसकी उन्नत जांच क्षमता और वैश्विक पहुंच को दर्शाता है। न्याय सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के इस संयुक्त प्रयास में उनके अमूल्य सहयोग के लिए हम केंद्रीय एजेंसियों, विदेश मंत्रालय (एमईए) और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के आभारी हैं।
जारी हुआ था रेड कार्नर नोटिस
Babbar Khalsa : जबरन वसूली, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, हत्या की कोशिश और आपराधिक धमकी के मामलों में परमिंदर सिंह वांछित था। वह देश छोड़कर यूएई भाग गया था। 13 जून को, सीबीआइ ने इंटरपोल के माध्यम से पंजाब पुलिस को इस मामले में रेड नोटिस भेजा था। परमिंदर सिंह को यूएई के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया और उसे भारत को सौंप दिया गया।
देश में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआइ, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहायता के लिए भारतपोल के माध्यम से देश में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करके 130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।







