नई दिल्ली, 27 सितंबर। Indigenous 4G : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4जी स्टैक और 97,500 से अधिक बीएसएनएल टावरों के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि ये टावर देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की नई क्रांति लाने जा रहे हैं। 4जी तकनीक के विस्तार से देश भर में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
भारत के पास स्वदेशी टेक्नोलॉजी उपलब्ध
Indigenous 4G : पीएम मोदी ने कहा, “भारत की कंपनियों ने देश को दुनिया के उन पांच देशों की सूची में ला खड़ा किया है, जिनके पास 4जी सर्विसेज शुरू करने की पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। बीएसएनएल अपनी स्थापना का 25वां वर्ष मना रहा है। बीएसएनएल और उसके सहयोगियों की मेहनत से आज भारत ग्लोबल टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”
इसलिए भारत ने किया यह फैसला
Indigenous 4G : उनका कहना था कि आज देश ने आत्मनिर्भरता की ओर बहुत बड़ा कदम उठाया है। इसलिए इस तकनीक की आवश्यकता है। 2जी, 3जी और 4जी सेवाओं में भारत बहुत पीछे रह गया था। 2जी, 3जी और 4जी सेवाओं के लिए भारत, विदेशी तकनीक पर निर्भर था। ऐसे हालात देश के लिए अनुचित थे। इसलिए देश ने फैसला किया कि यह महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी देश में विकसित की जाएगी।
देश के लिए गर्व की बात
Indigenous 4G : उन्होंने कहा, “हमारे लिए गौरव की बात है कि बीएसएनएल ने अपने ही देश में पूरी तरह स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी विकसित की है। बीएसएनएल ने अपनी मेहनत, लगन और क्षमता से नया इतिहास लिखा है। यह काम करने वाले देश के युवा लोगों को मैं बहुत बधाई देता हूँ। ”
PM मोदी ने कहा कि ओडिशा को आज झारसुगुड़ा में बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का शुभारंभ करना गर्व की बात है। जिसमें लगभग 1 लाख 4 जी टावर शामिल हैं।
दूरदराज गांवों में भी अब यह सुविधा
Indigenous 4G : उन्होंने कहा कि “करीब 30 हजार ऐसे गांव जहां हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा नहीं थी, वहां भी अब यह सुविधा मिलने जा रही है।” आदिवासी क्षेत्रों, दूर दराज के गांवों और पहाड़ी क्षेत्रों को बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं से सबसे अधिक लाभ होगा। अब स्थानीय निवासियों को बेहतरीन डिजिटल सेवाएं भी मिल जाएंगी। ”
PM मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत पहले ही सबसे तेज 5जी सेवाओं को शुरू कर चुका है। साथ ही, बीएसएनएल के टावर बहुत आसानी से 5जी सेवाओं के लिए तैयार हो जाएंगे।







