'एन पी एन लाइव'

Amresh Singh Retirement : 33 वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा के बाद अमरेश कुमार सिंह को मिली भावभीनी विदाई

SHARE:

Amresh Singh Retirement: Grand Farewell Ceremony After 33 Years of Service

अवनीश सिंह, गाजीपुर/उत्तर प्रदेश : Amresh Singh Retirement : गाजीपुर जनपद के करंडा ब्लॉक अंतर्गत मैनपुर गांव निवासी तथा सहकारिता विभाग में कार्यरत अमरेश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने मध्य प्रदेश में अंतर्जनपदीय सेवा के तहत सहकारिता विभाग में कुल 33 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं और 31 दिसंबर 2025 को संयुक्त पंजीयक पद से सेवानिवृत्त हुए।

Amresh Singh Retirement : ईमानदारी से किया कार्य

विदाई समारोह के दौरान अमरेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज वे जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसका श्रेय अपने माता-पिता के संस्कार, कर्म और धर्म को देते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा काल के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर सके।

Amresh Singh Retirement: Grand Farewell Ceremony After 33 Years of Service

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

Amresh Singh Retirement : इस अवसर पर उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष अनिल सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर, एस.एम. शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया

Amresh Singh Retirement : कार्यक्रम में संचालक पुरुषोत्तम मिस्त्री, राम संखला, गीता रामी, निशा त्रिपाठी, मोतीलाल निर्मल, राजेश गुप्ता, प्रतिनिधि घनश्याम सक्सेना, वीरेंद्र सिंह पंवार, पंकज कवठेकर, एस.एन. सोमानी, शिरोमणि नवल सहित अन्य सहयोगियों ने अमरेश कुमार सिंह को साफा बांधकर, शाल और श्रीफल भेंट किए तथा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।

Amresh Singh Retirement: Grand Farewell Ceremony After 33 Years of Service

समारोह का माहौल भावुक और गरिमामय रहा। उपस्थित लोगों ने अमरेश कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave a Comment