'एन पी एन लाइव'

End Terrorism : आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा जरूरी: इजरायली राजदूत

SHARE:

End Terrorism: Israeli Envoy Calls for Zero Tolerance Against Terror Groups

नई दिल्ली, 2 जनवरी। End Terrorism : मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सामाजिक और राष्ट्रनिर्माण में योगदान की भी खुलकर सराहना की।

End Terrorism : सुरक्षा से खिलवाड़ की अनुमति नहीं

End Terrorism : यानिव रेवाच ने कहा कि आतंकवादी संगठनों को किसी भी सूरत में आम नागरिकों को धमकाने या डराने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा— “यह केवल इजरायल के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के नागरिकों के लिए भी जरूरी है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता को गंभीरता से समझा जाए। हम किसी भी आतंकवादी संगठन को इजरायल में रहने वाले आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दे सकते।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि जब अब कई देश इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि हमास जैसे आतंकी संगठनों के हथियार खत्म किए जाने चाहिए तो शांति प्रक्रिया के अगले चरण की ओर बढ़ा जा सकता है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित दूसरे चरण का भी उल्लेख किया।

भारत से द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती

End Terrorism : भारत-इजरायल संबंधों पर यानिव रेवाच ने कहा कि भारत में इजरायल का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। खासकर ऐसे समय में जब दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में इजरायल के कई वरिष्ठ मंत्रियों—विदेश, परिवहन, वाणिज्य और वित्त मंत्री—ने भारत का दौरा किया है, जो द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।

आरएसएस मुख्यालय का कर चुके हैं दौरा

End Terrorism : नागपुर दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें छात्रों के साथ एक हैकाथॉन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था। युवाओं से जुड़ना और जल संकट जैसी समस्याओं के समाधान पर उनके विचार सुनना उनके लिए बेहद रोचक अनुभव रहा। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय का भी दौरा किया।

आरएसएस के बारे में अपनी राय साझा करते हुए यानिव रेवाच ने कहा— “यह देखना वाकई दिलचस्प था कि आरएसएस किस तरह युवाओं के साथ नजदीकी से काम करता है। शिक्षा, नेतृत्व, मूल्यों और खासकर सामुदायिक भावना को मजबूत करने की उनकी कोशिशें सराहनीय हैं। वे समाज के हर वर्ग को जोड़ने का सच्चा प्रयास करते हैं।”

आरएसएस की तारीफ

End Terrorism :  उन्होंने आरएसएस और इजरायल के बीच समानताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब इजरायल की स्थापना हुई थी, तब वहां भी यहूदी आंदोलनों ने युवाओं को जोड़ने, उन्हें मूल्यों से जोड़ने और अपनी जड़ों से परिचित कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी तरह का कार्य भारत में आरएसएस द्वारा किया जा रहा है।

इजरायली राजदूत के इस बयान को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग और भारत-इजरायल के मजबूत होते रिश्तों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment