नई दिल्ली, 10 फरवरी। Rajpal Support : अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में मदद के लिए कई सितारे आगे आए हैं। सोनू सूद और राजनेता तेजप्रताप यादव के बाद अब म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेम ट्यून्स के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने उन्हें 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी।
Rajpal Support :राजपाल की पर्सनल मुसीबत
राजपाल यादव ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाने के बावजूद पर्सनल लाइफ में गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
इंद्रजीत का संदेश: इंडस्ट्री एक परिवार है
Rajpal Support : इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा, “राजपाल ने दर्शकों को बहुत खुशी दी है। यह सपोर्ट सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी साथी इंसान के साथ खड़े होने का है। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है और परिवार मुश्किल वक्त में साथ देता है।”
इंस्टाग्राम पोस्ट में की अपील
Rajpal Support : उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से राजपाल की पीड़ा के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा, “राजपाल न सिर्फ महान कलाकार हैं बल्कि अच्छे इंसान भी हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि इस दुख की घड़ी में उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों।”
साल 2010 का लोन मामला और कोर्ट की सजा
मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव और उनकी पत्नी ने फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद चेक बाउंस हो गए। ब्याज और पेनल्टी के साथ बकाया बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया। हाल ही में कोर्ट ने कोई और राहत देने से इनकार करते हुए छह महीने की सजा का आदेश दिया।
देशवासियों से मदद का अनुरोध
Rajpal Support : इंद्रजीत सिंह ने आगे कहा कि वे समस्त भारतवासियों से अपील करते हैं कि इस कठिन समय में राजपाल यादव और उनके परिवार की मदद करें और उन्हें संबल दें।







