नई दिल्ली, 12 दिसंबर। NDA MPs Meeting : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार शाम आयोजित एनडीए सांसदों की अहम बैठक सकारात्मक और जोश से भरी रही। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सांसदों को आगामी महीनों में जनसंपर्क बढ़ाने, डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सलाह दी कि वे अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को आधुनिक तकनीक और पारदर्शी माध्यमों के जरिए जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है, लेकिन कई बार ये उपलब्धियां लोगों तक सही रूप में नहीं पहुँच पातीं। ऐसे में सांसदों को जनसंपर्क और सूचना प्रसार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
स्थानीय संवाद को करें मजबूत
NDA MPs Meeting : सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया को जनता तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए सांसदों से इस मंच पर और सक्रिय रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से महसूस कर सके, इसके लिए डिजिटल कैंपेन और स्थानीय संवाद को और मजबूत करना आवश्यक है।

विपक्ष पर साधा निशाना
NDA MPs Meeting : बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव नजदीक आते ही वादों की लंबी सूची पेश करती है और काम करने का दिखावा करती है, जबकि एनडीए सरकार निरंतर और बिना रुके विकास को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उनका कहना था कि सरकार की योजनाएँ लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं, लेकिन इन कार्यों की व्यापक जानकारी अभी भी जनता तक पर्याप्त रूप में नहीं पहुँच पाती।
सांसदों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा— “आप बस काम करिए, यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है।” उनके इस बयान को सांसदों ने प्रेरणादायक बताया।
NDA MPs Meeting : प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी कि उन्होंने 7, लोक कल्याण मार्ग पर एनडीए सांसदों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एनडीए परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं की पूर्ति के साझा संकल्प का प्रतीक है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







