मुंबई, 12 दिसंबर। Gabbar Role Prep : भारतीय सिनेमा की क्लासिक कल्ट फिल्म ‘शोले’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। यह ऐसी फिल्म है जिसके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। इनमें सबसे यादगार किरदार रहा ‘गब्बर सिंह’, जिसे अमजद खान ने हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।
बेहद मिलनसार थे अमजद खान
Gabbar Role Prep : फिल्म में डरावने खलनायक के रूप में दिखने वाले अमजद खान वास्तविक जीवन में बेहद शांत, समझदार और मिलनसार व्यक्ति थे। दिलचस्प बात यह है कि वे ‘गब्बर’ के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे।
सबसे पहले निर्देशक रमेश सिप्पी ने डैनी डेन्जोंग्पा को यह भूमिका ऑफर की थी, लेकिन वह उस समय फिल्म धर्मात्मा के लिए साइन कर चुके थे और सकारात्मक भूमिका निभाना चाहते थे। बाद में उन्होंने खुद कहा था कि ‘शोले’ ठुकराने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
इसके बाद मेकर्स ने प्रेमनाथ को लेने का विचार किया, लेकिन शूटिंग से जुड़ी कुछ बातों के चलते टीम ने नया गब्बर खोजने का फैसला लिया।
तब अमजद को चुना
Gabbar Role Prep : अमजद खान और रमेश सिप्पी की पहली मुलाकात थिएटर में हुई। रमेश सिप्पी अपनी बहन के कहने पर अमजद का नाटक देखने पहुंचे थे। मंच पर अमजद की भारी कद-काठी और प्रभावशाली चेहरे के भावों ने उन्हें तुरंत प्रभावित किया और उन्होंने अमजद को ‘गब्बर’ के लिए चुन लिया।
डाकुओं पर आधारित किताब पढ़ने की सलाह
Gabbar Role Prep : इतनी बड़ी फिल्म और इतना दमदार किरदार अमजद के लिए एक चुनौती था। उन्होंने इस भूमिका को जीवंत बनाने के लिए गहरी तैयारी शुरू की। उन्होंने अपने पिता जयंत से सलाह ली, जिन्होंने उन्हें डाकुओं पर आधारित किताबें पढ़ने की सलाह दी।
चाल—ढाल को बारीकी से समझा
Gabbar Role Prep : अमजद खान ने तरुण कुमार भादुड़ी की किताब ‘अभिशप्त चंबल’ पढ़कर डाकुओं के जीवन, पहनावे और चाल-ढाल को बारीकी से समझा।
डायलॉग डिलीवरी को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने अपने घर आने वाले एक धोबी की आवाज़ का सहारा लिया। ‘अरे ओ सांभा’ जैसी गूंजदार आवाज़ का लहजा उन्हें उसी धोबी से प्रेरित होकर मिला था।
अपने लुक को और खतरनाक दिखाने के लिए वे दांतों को काला करते थे, जिससे गब्बर का व्यक्तित्व और भी भयावह दिखता था।
आज भी ‘गब्बर सिंह’ हिंदी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और याद किया जाने वाला खलनायक है। इसके पीछे अमजद खान की मेहनत, तैयारी और असाधारण प्रतिभा की बड़ी भूमिका है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







