नई दिल्ली, 11 नवंबर। Bihar ExitPoll: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह तय होगा कि बिहार की सत्ता किसके हाथों में जाएगी। इसी बीच, आइएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल जारी हुआ है, जिसने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
इस एग्जिट पोल में बिहार को पांच रीजन — अंगिका, भोजपुर, मगध, मिथिलांचल और सीमांचल — में बांटकर सर्वे किया गया है।
अंगिका रीजन
Bihar ExitPoll: 30 सीटों वाले इस क्षेत्र में एनडीए को 20-23, महागठबंधन को 7-10 और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
वोट प्रतिशत: एनडीए 47.9%, महागठबंधन 37.1%, अन्य 15%
भोजपुर रीजन
67 सीटों में एनडीए को 37-42, महागठबंधन को 20-25 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना।
वोट प्रतिशत : एनडीए 48.4%, महागठबंधन 36.1%, अन्य 15.5%
मगध रीजन
51 सीटों में एनडीए को 30-35, महागठबंधन को 17-22 और अन्य को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।
वोट प्रतिशत: एनडीए 48.8%, महागठबंधन 36.2%, अन्य 15%
मिथिलांचल रीजन
Bihar ExitPoll: यहां भी मोदी-नीतीश की जोड़ी का असर दिख रहा है। 71 सीटों में एनडीए को 50-55, महागठबंधन को 18-23 और अन्य को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान।
वोट प्रतिशत: एनडीए 47.7%, महागठबंधन 36.5%, अन्य 15.8%
सीमांचल रीजन
यहां मुकाबला रोमांचक है। 24 सीटों में एनडीए को 10-12, महागठबंधन को 8-10 और अन्य को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
हालांकि वोट प्रतिशत में महागठबंधन थोड़ा आगे है — महागठबंधन 49.9%, एनडीए 39.1% अन्य 16%
जेंडर और जातीय वोट पैटर्न
एग्जिट पोल के मुताबिक,
- पुरुष वोटर्स: एनडीए 52%, महागठबंधन 36%
- महिला वोटर्स: एनडीए 65%, महागठबंधन 27%
जातिगत आधार पर एनडीए को सवर्ण, ओबीसी और एससी वर्गों में बढ़त मिली है, जबकि महागठबंधन को मुस्लिम वोट बैंक से मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद है।
समग्र तस्वीर
Bihar ExitPoll: एग्जिट पोल के अनुसार, 243 सीटों में से एनडीए को 147-167, महागठबंधन को 70-90 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
मतलब, आंकड़ों के हिसाब से नीतीश कुमार की वापसी संभव दिख रही है।
आइएएनएस-मैटराइज ने यह सर्वे 6 से 11 नवंबर के बीच 66,087 मतदाताओं पर किया। इसमें 31,722 पुरुष, 19,165 महिलाएं और 15,200 युवा शामिल थे। एजेंसी का कहना है कि इसमें ±3% की त्रुटि सीमा (Margin of Error) संभव है।
हालांकि, अंतिम फैसला 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही होगा।







