'एन पी एन लाइव'

Bihar ExitPoll : एग्जिट पोल में ‘कहो दिल से, नीतीश फिर से’ पर मुहर, एनडीए की प्रचंड जीत के संकेत

SHARE:

Bihar Exit Poll 2025: NDA projected to win majority, Nitish set for comeback

ओम वर्मा, नई दिल्ली। Bihar ExitPoll : बिहार विधानसभा चुनाव के सभी 243 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है और अब एग्जिट पोल्स की तस्वीर सामने आ गई है। मंगलवार को जारी कई प्रमुख एजेंसियों के सर्वे में साफ संकेत मिले हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर सत्ता में लौट सकती है।

चाणक्य एग्जिट पोल

इस सर्वे के अनुसार, एनडीए 130 से 138 सीटों के बीच जीत दर्ज कर सकती है।
महागठबंधन को 100-108 सीटें, जबकि अन्य दलों को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल डायरी एग्जिट पोल

इस पोल में भी एनडीए की मजबूत वापसी का संकेत मिला है।
यहां एनडीए को 108 से 209 सीटें, जबकि महागठबंधन को 32 से 49 सीटें मिल सकती हैं।
अन्य दलों को 1 से 5 सीटें मिलने की संभावना है।

प्रजा पोल एनालिटिक्स

प्रजा पोल के अनुमान के अनुसार

  • एनडीए: 186 सीटें
  • महागठबंधन: 50 सीटें
  • अन्य: 7 सीटें
टीआइएफ रिसर्च एग्जिट पोल

इस एजेंसी ने एनडीए को 145-163 सीटें,
महागठबंधन को 76-95 सीटें,
अन्य को 3-6 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

पी-मार्क एग्जिट पोल

पी-मार्क के अनुसार भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

  • एनडीए को 142-162 सीटें
  • महागठबंधन को 80-98 सीटें
  • जन सुराज को 1-4 सीटें
  • अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान
अंतिम फैसला 14 नवंबर को

Bihar ExitPoll : हालांकि, एग्जिट पोल सिर्फ एक अनुमान है। असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे, जब यह साफ होगा कि बिहार की सत्ता किसे मिलेगी।

राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं।
फिलहाल बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई